Home Breaking News Lakhimpur Kheri: हादसे को देखने इकट्ठा हुई भीड़ पर चढ़ा ट्रक, पांच की मौत, 10 घायल; सड़क पर मची चीख-पुकार

Lakhimpur Kheri: हादसे को देखने इकट्ठा हुई भीड़ पर चढ़ा ट्रक, पांच की मौत, 10 घायल; सड़क पर मची चीख-पुकार

0
Lakhimpur Kheri: हादसे को देखने इकट्ठा हुई भीड़ पर चढ़ा ट्रक, पांच की मौत, 10 घायल; सड़क पर मची चीख-पुकार

[ad_1]

Lakhimpur Kheri accident

Lakhimpur Kheri accident
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी कोतवाली की रामापुर चौकी क्षेत्र के गांव पनगी खुर्द में शनिवार की रात करीब 7.40 बजे बड़ा भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पाकर एसपी गणेश प्रसाद साहा मौके पर पहुंचे हैं।

बताते हैं कि शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे ऐरा रोड पर पनगी खुर्द गांव के पास स्कूटी व कार की टक्कर हो गई, जिसमें एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा ही था कि तभी लखीमपुर की ओर से आए तेज रफ्तार 10 टायरा ट्रक ने लोगों को रौंदता हुआ चला गया। इस हादसे में करीब पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने आठ से 10 लोगों की मौत होने की बात कही है। क्योंकि ज्यादातर घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा गया है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पहले घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है।

सीएम योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने तथा जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here