Home Breaking News Accident in Haryana रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसे में एक ही गांव के 3 लोगों की मौत, सामने से दो कारों की भिड़ंत

Accident in Haryana रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसे में एक ही गांव के 3 लोगों की मौत, सामने से दो कारों की भिड़ंत

0
Accident in Haryana रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसे में एक ही गांव के 3 लोगों की मौत, सामने से दो कारों की भिड़ंत

[ad_1]

अस्पताल में उपचाराधीन व्यक्ति।

अस्पताल में उपचाराधीन व्यक्ति।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में कोसली कनीना मार्ग पर शनिवार रात करीब 12 बजे दो कारों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक ही गांव के तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने शवों को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी भिजवाया।

 

जानकारी के अनुसार कोसली थाना क्षेत्र के गांव रतनथल निवासी कुछ लोग कनीना से एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। रात को करीब 12 बजे गुजरवास टोल प्लाजा के पास सामने से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद कोसली पुलिस व आसपास के गांव के लोग वहां इकट्ठे हो गए! पुलिस ने सभी को कार से निकालकर नागरिक अस्पताल रेवाड़ी भिजवाया,जहां चिकित्सकों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here