Home Breaking News Bharat Jodo Yatra: यात्रा के समापन से पहले राहुल बोले- सिर्फ PM मोदी को लगता है कि चीन ने हमारी जमीन नहीं ली

Bharat Jodo Yatra: यात्रा के समापन से पहले राहुल बोले- सिर्फ PM मोदी को लगता है कि चीन ने हमारी जमीन नहीं ली

0
Bharat Jodo Yatra: यात्रा के समापन से पहले राहुल बोले- सिर्फ PM मोदी को लगता है कि चीन ने हमारी जमीन नहीं ली

[ad_1]

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi
– फोटो : ANI

विस्तार

श्रीनगर में प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चीन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगता है कि चीन ने देश की जमीन नहीं हड़पी है।

उन्होंने कहा, ‘भारत के प्रधानमंत्री देश के एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें लगता है कि चीनियों ने भारत से कोई जमीन नहीं ली है।’ आगे राहुल ने कहा कि उनसे आसाम के लोग और लद्दाख के लोग मिले हैं, जिन्होंने इस पर उनसे चर्चा की। एक लद्दाखी प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट रूप से कहा कि 2000 वर्ग किमी भारतीय क्षेत्र को चीन ने हड़प लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कई पेट्रोलिंग पॉइंट जो भारत में हुआ करते थे अब चीनी के हाथों में हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार पूरी तरह से इससे इंकार कर रही है। यह खतरनाक है और यह चीन को और अधिक आक्रामक चीजें करने के लिए और अधिक आत्मविश्वास देगा। हमें चीनियों से सख्ती से निपटना होगा और उन्हें बताना होगा कि वे हमारी जमीन पर बैठे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here