[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी 4 टेस्ट मैचों की सीरीज
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट 9 फरवरी से होगा शुरू
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई (Australia Cricket Team) टीम ने हाल ही में अपनी जमीन पर वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में बुरी तरह हराया है. दिसंबर 2016 के बाद से कंगारुओं अपने होम ग्राउंड पर 33 टेस्ट खेले हैं. इनमें से 24 में उसे जीत मिली जबकि, 5 ड्रॉ रहे. केवल 4 टेस्ट में ही उसे हार झेलनी पड़ी. इन आंकड़ों के दम पर ऑस्ट्रेलिया का हौसला बुलंद है. हालांकि, अब पैट कमिंस (Pat Cummins) की टीम को भारत आना है, जहां उसे हर मोर्चे पर कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा.
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत होने वाली 4 टेस्ट मैचों की सीरीज को शुरू होने में अभी कई दिन बाकी हैं. सोशल मीडिया पर अभी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय खिलाड़ी कंगारुओं को उन्हीं के अंदाज में जवाब देते नजर आ रहे हैं. दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम स्लेजिंग के मामले में बदनाम है. रोहित शर्मा एंड कंपनी को भी हर तरह से जवाब देना आता है. वायरल वीडियो में ईशांत शर्मा, ऑस्ट्रेलियाई बैटर स्टीव स्मिथ का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं. वहीं, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली और आर अश्विन भी कंगारुओं को चिढ़ाते नजर आ रहे हैं.
Iconic Moments from 2016-17 Border Gavaskar Trophy 🏆#INDvsAUS #INDvAUSpic.twitter.com/LRLq5FC41M
— Drink Cricket 🏏 (@Abdullah__Neaz) January 28, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Australia, Pat cummins, Rohit sharma, Team india, Test cricket
FIRST PUBLISHED : January 29, 2023, 17:48 IST
[ad_2]
Source link