[ad_1]
07:00 PM, 29-Jan-2023
IND vs NZ Live: ओपनर एलेन और कॉनवे क्रीज पर
न्यूजीलैंड के ओपनर्स फिन एलेन और डेवोन कॉनवे मैदान पर हैं। पिछले मैच में दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। इस मैच में भी उनसे यही उम्मीद होगी। हार्दिक पांड्या भारत की ओर से पहले ओवर में गेंदबाजी करने आए। उन्होंने पहले ओवर में छह रन खर्च किए।
06:34 PM, 29-Jan-2023
IND vs NZ Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारतः ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंडः फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लोकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।
06:34 PM, 29-Jan-2023
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज उमरान मलिक की जगह युजवेंद्र चहल को मौका दिया है।
06:30 PM, 29-Jan-2023
IND vs NZ Live: दोनों के आंकड़े
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 23 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 भारत ने जीते हैं, जबकि 10 मैचों में कीवी टीम ने जीत हासिल की। तीन मैच टाई रहे हैं। भारत में दोनों टीमें नौ बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से पांच बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, जबकि न्यूजीलैंड को चार मैचों में जीत मिली। दोनों टीमें पहली बार लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भिड़ेंगी।
06:30 PM, 29-Jan-2023
IND vs NZ Live: भारत के लिए करो या मरो मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को लखनऊ में खेला जाएगा। भारत के लिए यह करो या मरो मुकाबला है। इस मैच को गंवाने पर टीम इंडिया टी20 सीरीज भी गंवा देगी। पहले टी20 में न्यूजीलैंड ने 21 रन से जीत हासिल की थी। हार्दिक पांड्या अब तक अपनी कप्तानी में हर टी20 सीरीज जीती है और वह इस सीरीज में भी वापसी करना चाहेंगे। वहीं, न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर के हाथों में है। पिछले मैच में सैंटनर ने अच्छी कप्तानी के साथ शानदार गेंदबाजी भी की थी। वहीं डेवोन कॉनवे और डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड को केन विलियम्सन की कमी महसूस नहीं होने दी।
04:34 PM, 29-Jan-2023
IND vs NZ 2nd T20 Live: न्यूजीलैंड के ओपनर्स एलेन और कॉनवे क्रीज पर, भारतीय टीम से उमरान मलिक बाहर
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहला टी20 21 रन से हारकर सीरीज में 1-0 से पीछे है। टीम इंडिया आज वापसी करना चाहेगी और सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी। थोड़ी देर में टॉस होगा।
[ad_2]
Source link