Home Breaking News Pakistan: बलूचिस्तान में गहरे नाले में गिर गई तेज रफ्तार बस, 39 की मौत, कई घायल

Pakistan: बलूचिस्तान में गहरे नाले में गिर गई तेज रफ्तार बस, 39 की मौत, कई घायल

0
Pakistan: बलूचिस्तान में गहरे नाले में गिर गई तेज रफ्तार बस, 39 की मौत, कई घायल

[ad_1]

पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित लास्बेला में हुआ हादसा।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित लास्बेला में हुआ हादसा।
– फोटो : Social Media/The Dawn

विस्तार

पाकिस्तान के लास्बेला में एक बड़ा हादसा हुआ। यहां यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस गहरे नाले में गिर गई। इस दुर्घटना में 39 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। बताया गया है कि एक्सीडेंट इतना भीषण था कि नाले में गिरते ही बस में आग लग गई। यह बस कराची से क्वेटा जा रही थी। 

क्षेत्र की सहायक कमिश्नर हमजा अंजुम नदीम ने कहा कि बस में 48 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए गए थे और सभी शवों को निकाल लिया गया है। वहीं, घायलों को पास के ही सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बचावकर्मियों को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं, क्योंकि हादसा रविवार देर रात हुआ और अंधेरे की वजह से पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here