Home Sports WU19 T20 WC final: इंग्लैंड के बैटर बेदम! वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए भारत के सामने 69 रन का लक्ष्य

WU19 T20 WC final: इंग्लैंड के बैटर बेदम! वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए भारत के सामने 69 रन का लक्ष्य

0
WU19 T20 WC final: इंग्लैंड के बैटर बेदम! वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए भारत के सामने 69 रन का लक्ष्य

[ad_1]

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. भारत की कप्तान शेफाली वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाजी के दम पर पूरी इंग्लिश टीम को महज 68 रन पर ढेर दिया है. वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए भारत के सामने 69 रन का लक्ष्य है.

आईसीसी द्वारा पहली बार आयोजित अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचकर भारत ने इतिहास रचा. अब उसके सामने खिताब को हासिल करने का शानदार मौका है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम भारत की सधी गेंदबाजी के आगे 68 रन पर ही ढेर हो गई. तितास संधू, अर्चना देवी और पार्शवी चोपड़ा ने 2-2 विकेट चटकाए. मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और सोनम यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किए.

39 पर आधी टीम का सफाया

भारत की तरफ से तितास संधु ने अपनी ही गेंद पर ओपनर लीबर्टी हीप को बिना खाता खोले वापस भेज कर पहली सफलता हासिल की. इसके बाद अर्चना देवी ने पहले नियेम हॉलैंड और फिर कप्तान ग्रेस सिवेंस को 4 रन पर आउट कर टीम की कमर तोड़़ दी. 39 रन पर इंग्लैंड के 5 विकेट गिर चुके थे. देखते ही देखते पूरी टीम महज ओवर में रन के स्कोर पर सिमट गई.

Tags: India vs Engalnd, Shefali Verma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here