Home Sports WU19 T20 WC Final: छा गई छोरियां! अंग्रेजों को वर्ल्ड कप फाइनल में रौंद ट्रॉफी पर कब्जा, रच दिया इतिहास

WU19 T20 WC Final: छा गई छोरियां! अंग्रेजों को वर्ल्ड कप फाइनल में रौंद ट्रॉफी पर कब्जा, रच दिया इतिहास

0
WU19 T20 WC Final: छा गई छोरियां! अंग्रेजों को वर्ल्ड कप फाइनल में रौंद ट्रॉफी पर कब्जा, रच दिया इतिहास

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने इंग्लैंड को हरा जीता अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप खिताब
आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बना भारत

नई दिल्ली. भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वर्ल्ड कप को जीत कर इतिहास रच दिया है. घातक गेंदबाजी के दम पर फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को महज 68 रन पर ढेर कर दिया. इसके बाद इस छोटे से स्कोर को 14वें ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

टॉस हारकर भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर हुई. शेफाली वर्मा की सटीक रणनीति के आगे गेंदबाजों ने धारदार गेंदबाजी कर इंग्लिश टीम को महज 68 रन पर ही ढेर कर दिया. छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. कप्तान शेफाली वर्मा और टूर्नामेंट में धमाल मचाने वाली श्वेता सेहरावत का विकेट सस्ते में टीम ने गंवा दिया. सौम्या तिवारी और गोंगादी तृषा ने 24-24 रन बनाकर टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाया.

टीम इंडिया ने रचा इतिहास

भारतीय टीम ने आईसीसी द्वारा आयोजित पहले आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की. धमाकेदार खेल दिखाते हुए ट्रॉफी को अपने नाम करने के साथ ही शेफाली वर्मा की भारतीय टीम ने इतिहास के पन्ने में नाम दर्ज कराया. पहला वर्ल्ड कप खिताब जीतने का कारनामा अब इस टीम के नाम पर हो गया है.

Tags: Shafali verma



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here