Home Breaking News अमर उजाला शब्द सम्मान: सुर और शब्दों का संगम शुरू, यहां लाइव देखें पूरा कार्यक्रम

अमर उजाला शब्द सम्मान: सुर और शब्दों का संगम शुरू, यहां लाइव देखें पूरा कार्यक्रम

0
अमर उजाला शब्द सम्मान: सुर और शब्दों का संगम शुरू, यहां लाइव देखें पूरा कार्यक्रम

[ad_1]

06:11 PM, 30-Jan-2023

दिवंगत शेखर जोशी को आकाशदीप पुरस्कार

हिंदी भाषा में अहम योगदान के लिए अमर उजाला शब्द सम्मान का आकाशदीप पुरस्कार दिवंगत शेखर जोशी को दिया गया। यह पुरस्कार उनके बेटे ने स्वीकार किया। 

06:05 PM, 30-Jan-2023

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरू

भीम सभागार में दीप प्रज्ज्वलन के साथ अमर उजाला शब्द सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। अब यशवंत व्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं।

05:58 PM, 30-Jan-2023

यहां लाइव देख सकते हैं कार्यक्रम

यहां क्लिक करके लाइव कार्यक्रम देखा जा सकता है।

 

05:44 PM, 30-Jan-2023

संगीत प्रस्तुति भी देंगे उस्ताद अमजद अली खान

अमर उजाला शब्द सम्मान कार्यक्रम में उस्ताद अमजद अली खान संगीत प्रस्तुति भी देंगे। उनका साथ अमान अली बंगश और अयान अली बंगश निभाएंगे।

05:35 PM, 30-Jan-2023

इन श्रेणियों में भी मिलेगा पुरस्कार

जानकारी के मुताबिक, अमर उजाला शब्द सम्मान के तहत अलग-अलग श्रेणियों में भी साहित्यकारों को अलंकृत किया जाएगा। इनमें श्रेष्ठ कृति सम्मान पूनम वासम (कविता), सुधीर चन्द्र (कथेतर), चन्दन पाण्डेय (कथा), आशुतोष गर्ग (भाषाबंधु) और श्रेष्ठ पहली कृति के लिए अणुशक्ति सिंह को दिए जाएंगे। 

05:24 PM, 30-Jan-2023

यह है फेसबुक पर लाइव देखने का तरीका

अमर उजाला शब्द सम्मान कार्यक्रम का लाइव प्रसारण फेसबुक लाइव के माध्यम से भी किया जाएगा। इसके लिए आपको अमर उजाला फेसबुक पेज पर जाना होगा या आप यहां Amar Ujala Facebook क्लिक करके भी लाइव इवेंट देख सकते हैं।

05:16 PM, 30-Jan-2023

यूट्यूब पर ऐसे देख सकते हैं लाइव

आप इस कार्यक्रम को यूट्यूब पर लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपको अमर उजाला के यूट्यूब चैनल पर जाना होगा। वहां लाइव लिंक मिल जाएगा। इसके अलावा आप इस Amar Ujala Youtube पर क्लिक करके भी लाइव कार्यक्रम देख सकते हैं। 

05:03 PM, 30-Jan-2023

इन दिग्गजों को ‘आकाशदीप’ पुरस्कार

बता दें कि इस बार शब्द सम्मान का सर्वोच्च अलंकरण ‘आकाशदीप’ हिंदी में दिवंगत शेखर जोशी और उड़िया में प्रतिभा राय को दिया जा रहा है।  

05:02 PM, 30-Jan-2023

उस्ताद अमजद अली खान करेंगे विजेताओं को अलंकृत

बता दें कि इस कार्यक्रम में प्रख्यात सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान शिरकत करेंगे, जो शब्द सम्मान के विजेताओं को अलंकृत भी करेंगे। 

04:59 PM, 30-Jan-2023

अमर उजाला शब्द सम्मान: सुर और शब्दों का संगम शुरू, यहां लाइव देखें पूरा कार्यक्रम

राजधानी दिल्ली के 15 जनपथ स्थित भीम सभागार में आज (30 जनवरी) अमर उजाला शब्द सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान सुर और शब्दों का संगम होगा, जिसे आप लाइव भी देख सकते हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here