Home Breaking News नए चेहरों पर दांव: राष्ट्रीय कार्यकारिणी से अखिलेश ने साधे सियासी समीकरण, लेकिन शिवपाल के साथियों को जगह नहीं

नए चेहरों पर दांव: राष्ट्रीय कार्यकारिणी से अखिलेश ने साधे सियासी समीकरण, लेकिन शिवपाल के साथियों को जगह नहीं

0
नए चेहरों पर दांव: राष्ट्रीय कार्यकारिणी से अखिलेश ने साधे सियासी समीकरण, लेकिन शिवपाल के साथियों को जगह नहीं

[ad_1]

शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव लगातार एकसाथ मंच साझा कर रहे हैं।

शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव लगातार एकसाथ मंच साझा कर रहे हैं।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के जरिए सियासी समीकरण साधने की कोशिश की है। जाति, उम्र, समाज का पूरा ध्यान रखा गया है। पुराने चेहरों को तवज्जो देते हुए सक्रिय भूमिका निभाने वालों को पदोन्नति दी है। विभिन्न दलों से आए उन्हीं नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है, जो वोटबैंक जोड़ने के लिहाज से अहम हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल 63 चेहरों में 10 यादव, आठ मुस्लिम, पांच कुर्मी, चार ब्राह्मण, सात दलित चेहरे और 16 अति पिछड़े वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। जबकि पिछली बार की 55 सदस्यीय कार्यकारिणी में सात यादव, आठ मुस्लिम, तीन ब्राह्मण, तीन कुर्मी, पांच दलित और 11 अन्य पिछड़े वर्ग के लोग थे। 

कार्यकारिणी में पवन पांडेय, हाजी इरफान अंसारी जैसे चेहरों को शामिल करके युवाओं को जोड़े रखने की कवायद की गई है। कार्यकारिणी की घोषणा विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक खंड की पांच सीटों के मतदान के ठीक एक दिन पहले की गई है। ऐसे में सपा ने चुनाव से ठीक पहले कार्यकारिणी में हर वर्ग की भागीदारी का सबूत देकर इस चुनाव में भी बढ़त लेने की कोशिश की है।

परिवार को तवज्जो, महिलाओं को भी भागीदारी

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में परिवार के सदस्यों को तवज्जो दी गई है। अभी तक अखिलेश यादव के बाद प्रो. रामगोपाल यादव और उनके बेटे अक्षय यादव शामिल थे। लेकिन अब शिवपाल सिंह यादव, तेज प्रताप यादव और धर्मेंद्र यादव को भी शामिल किया गया है। इस तरह 10 यादवों में छह तो परिवार के ही सदस्य हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here