[ad_1]

Priyanka Chahar Chaudhary
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
‘बिग बॉस’ एक ऐसा रिएलिटी शो है जो अक्सर विवादों में बना रहता है। वहीं, बिग बॉस का सीजन 16 इस बार सबसे ज्यादा अपने कंटेस्टेंट को लेकर चर्चा में बना हुआ है। माना जाता है इस शो में हिस्सा लेने के बाद ज्यादातर कंटेस्टेंट की किस्मत खुल जाती है। शो के अंदर रहते-रहते सितारे लोगों की नजरों में आ जाते हैं और उन्हें कई ऑफर भी मिल जाते हैं। इस शो में से अभी तक निमृत कौर से शालीन भनोट तक को कई नए प्रोजेक्ट्स मिल चुके हैं। हाल ही में सुनने में आया है शो की दमदार कंटेस्टेंट प्रियंका चहर चौधरी के हाथ भी एक बहुत बड़ा ऑफर लगा है। दरअसल, बताया जा रहा है कि प्रियंका शाहरुख की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ में नजर आ सकती हैं।
डंकी में प्रियंका को मिल सकता है मौका
रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘डंकी’ में प्रियंका को एंट्री मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक निर्माता राजकुमार हिरानी को फिल्म में एक पंजाबी लड़की के किरदार के लिए अभिनेत्री की तलाश है। बीते दिनों सलमान खान ने भी शो के दौरान प्रियंका से कहा था कि उनके लिए बहुत कुछ है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका शाहरुख की फिल्म में नजर आ सकती हैं। हालांकि, इस खबर को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आपको बता दें कि फिल्म ‘डंकी’ में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कनाडा और अमेरिका में पंजाबियों के अवैध माइग्रेशन को दिखाया जाएगा।
प्रियंका शिव ने लगाए एक दूसरे पर इल्जाम
आपको बता दें बिग बॉस में इन दिनों सभी कंटेस्टेंट फिनाले में पहुंचने के लिए काफी कोशिशें करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बीते एपिसोड में निमृत और अर्चना के बीच घमासान लड़ाई देखी गई थी। इसके बाद हाल ही में रिलीज प्रोमो में प्रियंका और शिव ठाकरे ने भी एक दूसरे पर इल्जाम लगाए हैं।
[ad_2]
Source link