[ad_1]

हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
रामचरित मानस को लेकर जिस तरह से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने आपत्तिजनक टिप्पणी की, उसी अंदाज में हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास ने भी उनके खिलाफ विवादित एलान कर दिया। रविवार को राजूदास ने एक वीडियो जारी कर कहा कि स्वामी प्रसाद का सिर तन से जुदा करने वाले को 21 लाख का इनाम दिया जाएगा।
हालांकि अन्य संतों ने स्वामी प्रसाद को अज्ञानी बताते हुए संयमित आक्रोश जताया है। आचारी मंदिर के महंत विवेक आचारी ने भी राजनेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
स्वामी प्रसाद के ट्वीट को लेकर हलचल
सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस पर टिप्पणी करने के बाद रविवार को फिर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि धर्म की दुहाई देकर आदिवासियों दलितों, पिछड़ों व महिलाओं को अपमानित किए जाने की साजिश का विरोध करता रहूंगा। जिस तरह कुत्तों के भौंकने से हाथी अपनी चाल नहीं बदलती उसी प्रकार इनको सम्मान दिलाने तक मैं भी अपनी बात नहीं बदलूंगा। मालूम हो कि शनिवार को भी स्वामी प्रसाद मौर्य ने माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा कि दलितों, पिछड़ों के हक के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।
[ad_2]
Source link