Home Breaking News Asaram: कभी कुटिया में प्रवचन देता था आसाराम, ऐसे बनाया करोड़ों का साम्राज्य

Asaram: कभी कुटिया में प्रवचन देता था आसाराम, ऐसे बनाया करोड़ों का साम्राज्य

0
Asaram: कभी कुटिया में प्रवचन देता था आसाराम, ऐसे बनाया करोड़ों का साम्राज्य

[ad_1]

आसाराम को उम्रकैद

आसाराम को उम्रकैद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के गांधीनगर सेशन कोर्ट से आसाराम को एक और मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई। शिष्या से दुष्कर्म के मामले में आसाराम पर चल रहा ये मामला 22 साल पुराना था। आसाराम पर सूरत के रहने वाली एक शिष्या ने दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया था। यह घटना आसाराम के अहमदाबाद स्थित आश्रम में हुई थी। 

घटना के बाद पीड़िता डर की वजह से चुप रह गई थी। जब आसाराम के खिलाफ दूसरी जगहों पर केस दर्ज हुए तो पीड़िता ने 2013 में इस मामले में भी एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद यह केस अहमदाबाद के चांदखेड़ा थाने में ट्रांसफर किया गया और तब से गांधीनगर की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही थी। सरकारी वकील के अनुसार कोर्ट ने आसाराम को सेक्शन 342, 357, 376, 377 के तहत दोषी करार दिया है। आज इसी मामले में सजा का एलान हुआ।  

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here