[ad_1]
हाइलाइट्स
नसीम शाह की यॉर्कर का नहीं है कोई तोड़
शाई होप का पलक झपकते उड़ाया डंडा
नई दिल्ली. पाकिस्तानी युवा स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) का जलवा इंटरनेशनल क्रिकेट में जमकर देखने को मिल रहा है. उनकी तर्जतर्रार यॉर्कर के सामने मौजूदा समय के अच्छे अच्छे बल्लेबाज नेस्तनाबूद हो जा रहे हैं. उनकी उम्दा गेंदबाजी का कहर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (Bangladesh Premier League) में भी जारी है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
दरअसल, बांग्लादेश प्रीमियर लीग का 27वां मुकाबला बीते 28 जनवरी को कोमिला विक्टोरियंस और खुलना टाइगर्स के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में कोमिला की टीम को चार रन से जीत मिली. मैच के दौरान खुलना के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह का जलवा देखने को मिला. उन्होंने अपनी टीम के लिए चार ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 29 रन खर्च कर सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की.
“The Fast & Furious Naseem Shah” pic.twitter.com/BTzE6SraeT
— Suleman Raza MBE (@iamsulemanraza) January 28, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Naseem Shah, Shai Hope
FIRST PUBLISHED : January 30, 2023, 17:39 IST
[ad_2]
Source link