Home Breaking News Vladimir Putin: ‘पुतिन ने मुझे मिसाइल से उड़ाने की दी थी धमकी’, पूर्व प्रधानमंत्री ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Vladimir Putin: ‘पुतिन ने मुझे मिसाइल से उड़ाने की दी थी धमकी’, पूर्व प्रधानमंत्री ने किए चौंकाने वाले खुलासे

0
Vladimir Putin: ‘पुतिन ने मुझे मिसाइल से उड़ाने की दी थी धमकी’, पूर्व प्रधानमंत्री ने किए चौंकाने वाले खुलासे

[ad_1]

व्लादिमीर पुतिन

व्लादिमीर पुतिन
– फोटो : twitter @@KremlinRussia_E

विस्तार

‘राष्ट्रपति पुतिन ने मुझे मिसाइल से उड़ाने की धमकी दी थी’, यह दावा किया है ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने। बीबीसी की नई डॉक्यूमेंट्री में बोरिस जॉनसन ने बताया कि जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था उससे कुछ समय पहले ही रूसी राष्ट्रपति ने उन्हें धमकाया था। रूस के यूक्रेन पर हमले से पहले कई पश्चिमी देशों के नेता, जिनमें ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी शामिल थे, यूक्रेन का समर्थन कर रहे थे और कोशिश कर रहे थे कि रूस के यूक्रेन पर हमले को रोका जा सके। जॉनसन के दावे के अनुसार, इसी दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बोरिस जॉनसन को फोन किया था।

जॉनसन ने बताया कि ‘एक समय पर आकर पुतिन ने मुझे लगभग धमकी दी थी और कहा  था कि बोरिस, मैं तुम्हें दुख नहीं पहुंचाना चाहता, बस एक मिसाइल और इसमें बस एक मिनट लगेगा।’ रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिम के जिन देशों ने सबसे ज्यादा यूक्रेन का समर्थन किया था, उनमें बोरिस जॉनसन भी थे। जॉनसन ने ये भी दावा किया कि उन्होंने व्लादिमीर पुतिन को बताया था कि यूक्रेन निकट भविष्य में नाटो में शामिल नहीं होने जा रहा है। 

बीबीसी की ताजा डॉक्यूमेंट्री में व्लादिमीर पुतिन और पश्चिम के नेताओं के बीच रूस यूक्रेन युद्ध से पहले रिश्तों  में आती खटास के बारे में बताया गया है। इसमें दिखाया गया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की नाटो में शामिल होने के इच्छुक हैं और लंबे समय से इसकी कोशिशों में  जुटे थे। 

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को बीते साल जुलाई में प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। दरअसल कोरोना लॉकडाउन के दौरान पूर्व पीएम प्रधानमंत्री आवास में पार्टी करने के चलते लोगों की आलोचना के शिकार हुए थे, जिसके चलते उन्हें पीएम पद छोड़ना पड़ा था। इस पार्टी के चलते जॉनसन पर जुर्माना भी लगा था और जॉनसन को महारानी एलिजाबेथ से माफी भी मांगनी पड़ी थी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here