[ad_1]

गुलमर्ग में हिमस्खलन में फंसे लोगों को रेस्क्यू करती पुलिस
– फोटो : ANI
विस्तार
बारामुला जिले में गुलमर्ग के अफरवात चोटी पर भारी हिमस्खलन की चपेट में आने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई है। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 19 विदेशियों को बचा लिया गया है। पूरे इलाके में भी राहत और बचाव अभियान जारी है। एसएसपी बारामुला ने बताया कि बुधवार को हुए हिमस्खलन में कुछ स्कीयरों के फंसे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद रेस्क्यू चलाया गया। दो विदेशी स्कीयरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस टीम अन्य एजेंसियों के साथ बचाव अभियान में लगी हुई है।
[ad_2]
Source link