[ad_1]
बॉक्स ऑफिस के बादशाह का तमगा एक बार फिर से हासिल करने में सफल रहे शाहरुख खान ने सोमवार को पहली बार फिल्म ‘पठान’ को लेकर मीडिया से बात की। इस दौरान वह हंसते, खेलते, मुस्कुराते और चुहल करते दिखे लेकिन बातों ही बातों में उन्होंने वह बात भी कह दी जो शायद वह अपने बेटे आर्यन को एक झूठे मामले में फंसाए जाने के बाद दुनिया से कहना चाहते रहे हैं। शाहरुख ने कहा, ‘खुशी में तो लोग अपने लोगों से मिलते ही हैं, बुजुर्गों ने कहा है दुखी हो तो उनके पास जाओ जो तुम्हें प्यार करते हैं। बस मैंने भी यही किया। मेरे पास लाखों ऐसे लोग हैं जो मुझसे प्रेम करते हैं। जब खुश होता हूं तब भी अपने घर की बालकनी पर आ जाता हूं और दुखी होता हूं तो भी उसी बालकनी पर आ जाता हूं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे ऊपर वाले ने बालकनी की टिकट दी है।’
यह भी पढ़ें: टाइगर-3 के लिए इमरान हाशमी तैयार? सोशल मीडिया पर शेयर किया वर्कआउट का फोटो
यह भी पढ़ें: शाहरुख फिर बने बॉक्स ऑफिस के बादशाह, ‘पठान’ सबसे तेज 300 करोड़ी फिल्म, बाकी की 10 ये रहीं
यह भी पढ़ें: करीना ने आने वाली फिल्म में किया अपने किरदार का खुलासा, हॉलीवुड के इस कलाकार से है इंस्पायर
यह भी पढ़ें: पठान के हिट होने पर मुंबई में जश्न,शाहरुख बोले- मैं सबका शुक्रगुजार हूं
[ad_2]
Source link