Home Breaking News Budget Session Live: संसद का बजट सत्र आज से, थोड़ी देर में राष्ट्रपति का अभिभाषण, आर्थिक सर्वेक्षण भी होगा पेश

Budget Session Live: संसद का बजट सत्र आज से, थोड़ी देर में राष्ट्रपति का अभिभाषण, आर्थिक सर्वेक्षण भी होगा पेश

0
Budget Session Live: संसद का बजट सत्र आज से, थोड़ी देर में राष्ट्रपति का अभिभाषण, आर्थिक सर्वेक्षण भी होगा पेश

[ad_1]

10:34 AM, 31-Jan-2023

आम आदमी पार्टी आज राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी

आम आदमी पार्टी (आप) मंगलवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के परंपरागत संबोधन का बहिष्कार करेगी। ट्विटर पर आप विधायक संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि पार्टी मुर्मू के संबोधन का बहिष्कार कर रही है क्योंकि उनका भाषण नरेंद्र मोदी-सरकार के ‘झूठे वादों का पुलिंदा’ है।

10:27 AM, 31-Jan-2023

सुबह 11 बजे राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा

संसद का बजट सत्र मंगलवार सुबह 11 बजे सेंट्रल हॉल में लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहले अभिभाषण के साथ शुरू होगा।

10:15 AM, 31-Jan-2023

Budget Session Live: संसद का बजट सत्र आज से, थोड़ी देर में राष्ट्रपति का अभिभाषण, आर्थिक सर्वेक्षण भी होगा पेश

आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत होने जा रही है। आज राष्ट्रपति मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण देंगी। इसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोपहर एक बजे आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा और दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र के दौरान 27 बैठक होंगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here