Home Sports IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव कप्तान हार्दिक पंड्या के सवाल से सहमत नहीं, कहा- फर्क नहीं पड़ता…

IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव कप्तान हार्दिक पंड्या के सवाल से सहमत नहीं, कहा- फर्क नहीं पड़ता…

0
IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव कप्तान हार्दिक पंड्या के सवाल से सहमत नहीं, कहा- फर्क नहीं पड़ता…

[ad_1]

अहमदाबाद. भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इकाना स्टेडियम की पिच विवाद को तवज्जो नहीं देते हुए मंगलवार को कहा कि पिच ज्यादा मायने नहीं रखती और वे किसी भी तरह की सतह पर खेलने के लिए तैयार हैं. भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में (IND vs NZ) 100 रन के लक्ष्य को आखिरी ओवर में मुश्किल से हासिल करने के बाद लखनऊ की पिच को हैरान करने वाला बताया था. पिच के असामान्य व्यवहार के लिए क्यूरेटर को दोषी ठहराया गया और उसे बर्खास्त कर दिया गया. सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 1 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

सूर्यकुमार यादव ने सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मैच की पूर्व संध्या पर कहा, हमने (हार्दिक और मैंने) बाद में इस बारे में बात की और यह तय किया कि भविष्य में हमें जो भी पिच मिलेगी, हम उसकी शिकायत नहीं करेंगे. यह पूरी तरह ठीक है. उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस पिच पर खेलते हैं. ये चीजें आपके नियंत्रण में नहीं है. हमने वही किया, जो हमारे नियंत्रण में था. हमें उसके अनुकूल ढलना था और उन परिस्थितियों के साथ आगे बढ़ना था, लेकिन यह रोमांचक मैच था.

” isDesktop=”true” id=”5308205″ >

विकेट मायने नहीं रखता
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि कोई भी मैच हो, वनडे या टी20, कम स्कोर वाला हो या अधिक स्कोर वाला, अगर मैच प्रतिस्पर्धी होता है, तो मुझे नहीं लगता है कि विकेट (पिच) मायने रखता है. आप मैदान में जाते है, तो आपके पास चुनौती होती है. आप उसे स्वीकार करते है और आगे बढ़ते हैं. पिछले कुछ समय से शानदार लय में चल रहे सूर्यकुमार ने अपनी सफलता का श्रेय घरेलू क्रिकेट को दिया. मुंबई के सूर्यकुमार ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने से पहले मैंने काफी घरेलू क्रिकेट खेली है, जिससे मुझे काफी मदद मिली है.

दुनिया का दागदार क्रिकेटर, जेल तक गया और फिर संन्यास, अब भारत का करेगा खेल खत्म!

उन्होंने कहा कि आपको खुद से काफी मेहनत करनी होती है और अलग-अलग चुनौतीपूर्ण पिचों पर खेलते हुए की गई मेहनत को मैंने आगे बढ़ाया. मैंने टीम में इतने सारे अनुभवी खिलाड़ियों को देखकर, उनसे बात कर काफी कुछ सीखा है. सूर्यकुमार 9 फरवरी से नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित सीरीज में टेस्ट डेब्यू कर सकते है. इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जाहिर है, हर कोई टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है. आप अपना क्रिकेट घरेलू स्तर पर शुरू करते हैं, तो सिर्फ लाल गेंद से खेलते हैं और मैंने मुंबई के लिए खेला है.

Tags: Hardik Pandya, India vs new zealand, Suryakumar Yadav, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here