Home Breaking News Punjab: चर्च के पादरियों के ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी की दबिश, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, जांच जारी

Punjab: चर्च के पादरियों के ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी की दबिश, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, जांच जारी

0
Punjab: चर्च के पादरियों के ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी की दबिश, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, जांच जारी

[ad_1]

मोहाली में ओमेक्स सिटी स्थित पादरी बजिंदर सिंह के घर के बाहर तैनात जवान।

मोहाली में ओमेक्स सिटी स्थित पादरी बजिंदर सिंह के घर के बाहर तैनात जवान।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में कई प्रमुख चर्चों के पादरियों पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने छापामार कार्रवाई की है। जालंधर की ताजपुर स्थित चर्च तथा कपूरथला की खोजेवाला चर्च पर टीम पहुंची है। इसके अलावा अमृतसर और मोहाली-जीरकपुर में भी कार्रवाई  की जा रही है। जालंधर की ताजपुर चर्च जहां पर पादरी बजिंदर सिंह प्रमुख हैं उनके यहां के ठिकाने पर भी छापेमारी की गई है। इसके अलावा कपूरथला की खोजेवाला चर्च में हरप्रीत सिंह देओल जो चर्च को चलाते हैं, उनके ठिकाने पर भी छापेमारी की सूचना है।

जानकारी के अनुसार जालंधर के ताजपुर में पादरी बजिंदर सिंह और पादरी हरप्रीत देयोल के जिला कपूरथला स्थित गांव खोजोवाल में और अमृतसर में विभाग ने दबिश दी है। सूत्रों से पता चला है कि इन पर धर्म परिवर्तन के आरोप लगते रहे हैं। इसके लिए काफी पैसा आने की सूचना मिली थी। इस पर ही जांच चल रही है। पैरामिलिट्री फोर्स मौके पर तैनात की गई है, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं दी गई। 

प्रारंभिक सूचना में पता चला है कि यह टीम आयकर विभाग की है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। कार्रवाई ईडी होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। 

मोहाली में भी पादरी बजिंदर सिंह के घर और ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी की दबिश

पंजाब में पादरी बजिंदर सिंह के घर और ठिकानों पर सुबह जल्दी ही केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने एक साथ दबिश दी। प्रारंभिक सूचना में पता चला है कि यह टीम आयकर विभाग की है। लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह आयकर विभाग की तीन टीमों ने मोहाली जिले में पादरी बजिंदर सिंह द्वारा चलाए जा रहे चर्चों और उसके घर पर दबिश दी। इन सभी ठिकानों पर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात है। किसी को भी अंदर-बाहर नहीं आने-जाने दिया जा रहा है। वहीं मौके पर खड़े जवान भी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। 

पादरी बजिंदर का विवादों से है पुराना नाता

पादरी बजिंदर पर एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। इस मामले में उसे दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के खिलाफ एक महिला को विदेश ले जाने के नाम पर दुष्कर्म करने और नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने के आरोप थे ।

जालंधर, कपूरथला और अमृतसर में विभाग ने दी है दबिश

जानकारी के अनुसार जालंधर के ताजपुर स्थित पास्टर बजिंदर सिंह और पास्टर हरप्रीत देयोल के जिला कपूरथला स्थित गांव खोजोवाल में और अमृतसर में विभाग ने दबिश दी है। सूत्रों से पता चला है कि इन पर धर्म परिवर्तन के आरोप लगते रहे हैं। इसके लिए काफी पैसा आने की सूचना मिली थी। इस पर ही जांच चल रही है।

चर्च के पादरियों के घरों पर जांच से मचा हड़कंप 

पंजाब के कई जिलों में चर्च के पादरियों के घरों पर केंद्रीय जांच एजेंसी की रेड से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि किसी को अंदर-बाहर जाने नहीं दिया जा रहा, यहां तक कि भारी मात्रा में पैरामिलिट्री फोर्स पहुंच चुकी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here