[ad_1]

बबीता फोगाट
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय कुश्ती संघ पर लगे आरोपों की जांच करने वाली समिति में पूर्व पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट को भी शामिल किया गया है। कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर आरोप लगाने वाले पहलवानों ने कहा था कि जांच समिति में सरकार ने अपनी मर्जी से लोग चुने हैं। पहलवानों के इस बयान के बाद बबीता फोगाट को जांच समिति में शामिल किया गया है। भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए गठित निगरानी समिति पैनल में शामिल होने वाली बबीता इससे पहले प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मिली थीं और उन्हें न्याय दिलाने का वादा किया था।
भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए गठित निगरानी समिति पैनल का एलान होने के बाद पहलवानों ने सोशल मीडिया पर अपना विरोध जताया था। बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट सहित कई पहलवानों ने ट्वीट कर लिखा था ‘हमें आश्वासन दिया गया था कि ओवरसाइट कमेटी के गठन से पहले हमसे सलाह ली जाएगी, लेकिन बड़े दुख की बात है कि इस समिति के गठन से पहले हमसे सलाह तक नहीं ली गई।’ इस ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को टैग भी किया था।
[ad_2]
Source link