Home Sports सूर्यकुमार यादव इतने शांत कैसे हैं? खुद खोला राज, धोनी से निकाला खास कनेक्शन- VIDEO

सूर्यकुमार यादव इतने शांत कैसे हैं? खुद खोला राज, धोनी से निकाला खास कनेक्शन- VIDEO

0
सूर्यकुमार यादव इतने शांत कैसे हैं? खुद खोला राज, धोनी से निकाला खास कनेक्शन- VIDEO

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंद में नाबाद 26 रन की सराहनीय पारी खेली, जिससे भारत ने रविवार को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड पर छह विकेट से जीत दर्ज की. सूर्यकुमार यादव की मैच विजयी पारी ने मिचेल सैंटनर के नेतृत्व वाली टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज को 1-1 से बराबर करने में भी मदद की. अपनी महत्वपूर्ण पारी के बाद सूर्यकुमार यादव ने मुश्किल परिस्थिति में भी खुद को शांत बनाए रखने का राज खोला और इसके लिए भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को धन्यवाद दिया.

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुंबई के बैटर सूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया कि घरेलू क्रिकेट ने किस तरह उनके खेल को सुधारने में हमेशा मदद की है. सूर्यकुमार यादव ने कहा, ”टी20 सीरीज रांची से शुरू हुआ था तो शांत एटीट्यूड उधर से ही आया. लेकिन मुझे लगता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू से पहले मैंने जो घरेलू क्रिकेट खेला, उससे मुझे काफी मदद मिली है. क्‍योंकि वहां जो हमारे पास है, हम चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर खेलते हैं और आपको खुद ही सीखना होता है, इसलिए मैंने वहां जो कुछ भी सीखा है, उसे यहां लेकर आया हूं.”

पाकिस्तानी क्रिकेटर जेल में काट रहा था सजा, अपनी ही वकील को दे बैठा दिल, बहुत फिल्मी है कहानी

सरफराज-सूर्य की बहस में मैच विनर को भूल गए, दायां हाथ फ्रैक्चर तो बाएं से छुड़ाए बॉलरों के छक्के- VIDEO

सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा, ”बाकी मैंने जो कुछ भी सीखा है वह सीनियर खिलाड़ियों को देखकर और उनसे बात करके सीखा है कि वे अलग-अलग कठिन परिस्थितियों से कैसे निपटते हैं.” सूर्यकुमार अपनी इस बातचीत में मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी के शांत रवैये की बात कर रहे थे, क्योंकि रांची भारत के पूर्व कप्तान का गृहनगर है.”

Tags: India vs new zealand, Ms dhoni, Suryakumar Yadav



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here