[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. मैच से दो दिन पहले ही स्टार तेज गेंदबाज भारतीय टीम का साथ छोड़कर जा चुका है. ऐसा करने के पीछे इस गेंदबाज की मंशा अपनी रणजी ट्रॉफी टीम बंगाल को चैंपियन बनाने की है. जी हां, हम बात कर रहे हैं बंगाल की टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) की. न्यूजीलैंड के खिलाफ लखनऊ टी20 मैच तक मुकेश भारतीय स्क्वाड का हिस्सा थे और इस वक्त वो बंगाल की रणजी टीम से खेल रहे हैं.
झारखंड को कर दिया चित
मंगलवार से रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन के क्वार्टर-फाइनल मैचों की शुरुआत हो गई है. भारतीय स्क्वाड का हिस्सा मुकेश कुमार इस वक्त कोलकाता के ईडन गार्डन में झारखंड के खिलाफ मैच के दौरान बिहार की टीम से खेल रहे हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर झारखंड की टीम को 173 रन पर चित करने में अहम भूमिका निभाई. झारखंड के खिलाफ उन्होंने कुल 21.2 ओवर गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने 61 रन दिए और तीन अहम विकेट भी निकाले.
हार्दिक पंड्या ने नहीं दिया मौका
मुकेश कुमार भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से पहले श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज के स्क्वाड का भी हिस्सा थे. बैक टू बैक 5 टी20 मैच बीत गए और कप्तान हार्दिक पंड्या ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया. ऐसे में स्टार तेज गेंदबाज ने फिर से रणजी की ओर रुख करना ही बेहतर समझा.
खबरों के मुताबिक लखनऊ टी20 मैच के बाद मुकेश कुमार ने टीम मैनेजमेंट से इजाजत लेकर सीधे कोलकाता के लिए उड़ान भरी और सोमवार को ही अपनी टीम बंगाल के साथ जुड़ गए थे. मंगलवार को उन्होंने अपने धारदार गेंदबाजी की काबिलियत भी दिखा दी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hardik Pandya, IND vs NZ, India vs new zealand, Team india
FIRST PUBLISHED : February 01, 2023, 07:15 IST
[ad_2]
Source link