[ad_1]
06:32 PM, 01-Feb-2023
IND vs NZ 3rd T20 Live: भारत ने जीता टॉस
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उन्होंने युजवेंद्र चहल की जगह उमरान मलिक को टीम में शामिल किया है।
06:09 PM, 01-Feb-2023
IND vs NZ 3rd T20 Live: परिवर्तन की गुंजाइश कम
भारतीय टीम में परिवर्तन की गुंजाइश कम लग रही है। हार्दिक लखनऊ की अंतिम एकादश को यहां भी मौका दे सकते हैं। इसका कारण सीरीज का दांव पर लगे होना है। घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त फॉर्म दिखाने वाले पृथ्वी शॉ एक बार फिर डग आउट में बैठे नजर आ सकते हैं। वहीं भारतीय स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। अर्शदीप ने भी पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी की, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा।
06:01 PM, 01-Feb-2023
IND vs NZ 3rd T20 Live: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला थोड़ी देर में खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। भारत की नजर सीरीज जीतने पर होगी। रांची में खेला गया पहला मैच न्यूजीलैंड ने जीता था। वहीं, लखनऊ में खेले गए दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी।
[ad_2]
Source link