[ad_1]
भारत सरकार की तरफ से मिलने वाले सिनेमा के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हो चुके अभिनेता, लेखक, निर्माता, निर्देशक मनोज कुमार अब भी शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में उड़ाए गए अपने मजाक को शायद भूले नहीं है। 85 साल की उम्र में भी उनकी याददाश्त काफी तेज मालूम पड़ती है। मंगलवार को ‘अमर उजाला’ से बातचीत के दौरान जैसे ही शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की रिकॉर्डतोड़ कामयाबी का जिक्र चला, वह तुरंत बोले, ‘मत भूलिए, अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ भी तो हिट हुई है।’
उम्र के 85 वें पड़ाव पर मनोज कुमार को अब भी सिनेमा हॉल में देखी अपनी आखिरी फिल्म याद है। वह बताते हैं, ‘मैंने आखिरी बार आमिर खान की फिल्म ‘थ्री इडियट’ ही सिनेमाघर में देखी थी।’ आज के दौर की फिल्मों के बारे में मनोज कुमार का कहना है, ‘आज की फिल्में ठीक वैसी बन रही हैं, जिस तरह से गुलाब जामुन के नाम में तो जामुन होता है लेकिन उसमें जामुन का स्वाद नहीं मिलता।’
पुणे फिल्म फाउंडेशन और महाराष्ट्र सरकार के तत्वावधान में 2 से 9 फरवरी 2023 तक 21वें पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में मनोज कुमार को सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। स्वास्थ्य कारणों की वजह से मनोज कुमार इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे इसलिए महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने मंगलवार को उन्हें उनके घर पहुंचकर ही सम्मानित कर दिया। इसकी वीडियो रिकार्डिंग 2 फरवरी 2023 को पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान दिखाई जाएगी।
Shiv Shastri Balboa Trailer: क्या नीना गुप्ता को भारत ला पाएंगे शिव शास्त्री? फिल्म का ट्रेलर रिलीज
इस मौके पर मनोज कुमार से सिर्फ चंद मिनट मुलाकात हुई और मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि आखिरी बार उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘थ्री इडियट’ देखी थी। दरअसल, इस बात की चर्चा शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की सफलता को लेकर उठी तो मनोज कुमार ने कहा, ‘अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ भी तो हिट हुई है। उन्होंने टेलीविजन देखना पूरी तरह बंद कर दिया है। अखबार जरूर पढ़ते हैं और खास तौर पर वे पन्ने जिनमें राजनीति से जुड़ी खबरें होती हैं।
Dasara: नेचुरल स्टार नानी की फिल्म ‘दशहरा’ का कमाल, रिलीज से पहले ही कमाए करोड़ों
[ad_2]
Source link