[ad_1]
हाइलाइट्स
13 फरवरी से शुरू होगी पाकिस्तान सुपर लीग
19 मार्च को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
नई दिल्ली. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) जल्द एक्शन में नजर आएंगे. वह 13 फरवरी से शुरू हो रही पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के जरिए मैदान में वापसी करेंगे. शाहीन चोट की वजह से एशिया कप 2022 में नहीं खेल पाए थे. टी20 वर्ल्ड कप में वह पाकिस्तान टीम में शामिल हुए, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में एक बार फिर चोटिल हो गए. शाहीन ने अपने रिहैबिलिटेशन के बारे में अब खुद जानकारी दी है.
पीएसएल में शाहीन लाहौर कलंदर्स की अगुआई करेंगे. पिछली बार उनकी कप्तानी में टीम ने खिताब जीता था. शाहीन ने कहा, मुझे ट्रेनिंग में कभी-कभी महसूस हुआ कि अब इसे बंद कर देना चाहिए. मैं एक ही मसल पर काम कर रहा था और वह ठीक नहीं हो रही थी. मुझे कई बार जिम में लगा कि बस अब काफी हो गया, लेकिन जब मैं अपनी बॉलिंग के वीडियो देखता तो लगता परफारमेंस सुधर रही है और इसे बंद नहीं करना चाहिए.
शाहीन ने पीएसएल के यूट्यूब चैनल पर कहा, बहुत मुश्किल होता है जब कोई तेज गेंदबाज खेल रहा हो और इस तरह की इंजरी हो जाए. वर्ल्ड कप के फाइनल में मुझे ऐसी इंजरी होगी, इसकी उम्मीद नहीं थी. शाहीन ने कहा, तब मैंने सोचा कि पूरी तरह ठीक होकर ही मैदान में लौटूंगा. अब मैं पूरी तरह से रिदम में आ गया हूं.
बाबर और रिजवान करेंगे कप्तानी
पीएसएल में लाहौर कलंदर्स के अलावा मुल्तान सुल्तांस, क्वेटा ग्लैडिएटर्स, इस्लामाबाद यूनाइटेड, कराची किंग्स और पेशावर जालमी की टीमें हिस्सा लेंगी. बाबर आजम पेशावर जालमी की कप्तानी करेंगे जबकि, विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान मुल्तान सुल्तांस की. इमाद वसीम कराची किंग्स के और शादाब खान इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान होंगे. वहीं, लंबे अरसे बाद पाकिस्तान टीम में वापसी करने वाले सरफराज अहमद क्वेटा ग्लैडिएटर्स को लीड करेंगे. 2016 में शुरू हुई लीग के आठवें सीजन में कुल 34 मैच खेल जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, Mohammad Rizwan, PSL, Shaheen Afridi
FIRST PUBLISHED : February 01, 2023, 22:58 IST
[ad_2]
Source link