[ad_1]

शुभमन गिल
– फोटो : BCCI
विस्तार
शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट के नए स्टार है। टेस्ट के बाद वनडे और अब टी20 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद वह चर्चा में बने हुए हैं। उनका बल्ला लगातार बोल रहा है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में शानदार शतक लगाकर खास उपलब्धि हासिल कर ली। शुभमन तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं।
शुभमन की सफलता के पीछे उनके पिता का बड़ा योगदान है। घरवालों के समर्थन से ही शुभमन इस खेल में आगे बढ़ पाए। पिता ने बचपन से ही उन्हें काफी अभ्यास करवाया। पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले शुभमन बचपन में कई गेंदबाजों का सामना करते थे। इसके लिए उनके पिता अलग तरकीब अपनाते थे। वह गेंदबाजों के सामने शुभमन को आउट करने के लिए शर्त रखते थे। इस स्टार बल्लेबाज ने खुद ही बताया था कि पिता गेंदबाजों से कहते थे कि जो शुभमन को आउट करेगा उसे वह 100 रुपये देंगे।
[ad_2]
Source link