Home Sports Team India: रोहित शर्मा के इस जिगरी दोस्त का खत्म हुआ करियर, जल्द कर सकता है संन्यास का ऐलान!

Team India: रोहित शर्मा के इस जिगरी दोस्त का खत्म हुआ करियर, जल्द कर सकता है संन्यास का ऐलान!

0
Team India: रोहित शर्मा के इस जिगरी दोस्त का खत्म हुआ करियर, जल्द कर सकता है संन्यास का ऐलान!

[ad_1]

Indian Cricketer Shikhar Dhawan stats: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज खेली. वनडे में जहां रोहित शर्मा ने टीम की कप्तानी संभाली तो वहीं टी20 फॉर्मेट में धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कमान सौंपी गई. इस बीच एक धाकड़ बल्लेबाज को सेलेक्टर्स ने किसी भी सीरीज में मौका नहीं दिया. एक वक्त में अपने बल्ले से बड़े-बड़े गेंदबाजों को परेशान करने वाले इस धुरंधर को अब राष्ट्रीय टीम में जगह मिलना बेहद मुश्किल नजर आने लगा है. सेलेक्टर्स ने भी जैसे इस खिलाड़ी से किनारा ही कर लिया है. 

धवन को कब मिलेगा मौका?

स्टार ओपनर और टीम इंडिया की कप्तानी भी संभाल चुके शिखर धवन को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था. वह काफी वक्त से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. हाल में उन्हें वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई थी. तब लगने लगा था कि वह वनडे वर्ल्ड कप-2023 के लिए कहीं ना कहीं सेलेक्टर्स की सोच में हैं, लेकिन उन्हें ऐसे टीम से बाहर किया गया जैसे किसी को ही पता ना चले. न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल नवंबर में खेली गई वनडे सीरीज में धवन ही कप्तान थे लेकिन अब उन्हें मौके मिलना ही मुश्किल हो गया है. 

कभी भी दे सकते हैं करियर को विराम!

37 साल के शिखर धवन इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का भी हिस्सा नहीं बनाए गए थे. इतना ही नहीं, बांग्लादेश दौरे पर वह लय में नजर नहीं आए. उन्होंने तब तीन वनडे मैचों में कुल 18 रन (3,8 और 7) बनाए. वह अपनी पिछली पांच अंतरराष्ट्रीय पारियों में कुल 49 रन ही बना सके हैं. उन्होंने साल 2011 में टी20 के जरिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और अब माना जा रहा है कि वह कभी भी अपने सुनहरे करियर को विराम दे सकते हैं.

10 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन

शिखर धवन ने टीम इंडिया की तरफ से तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने भारत के लिए 34 टेस्ट मैचों में 2315 जबकि 167 वनडे में 6793 रन बनाए हैं. उन्होंने 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 1759 रन बनाए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में धवन के नाम कुल 8499 रन दर्ज हैं. शिखर धवन साल 2013 में खेली गई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे. तब भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इतिहास रचते हुए चैंपियन बनी थी. 

भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com – अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here