[ad_1]
हाइलाइट्स
IPL की 8 फ्रेंचाइजी 2008 में 72 करोड़ 35 लाख 90 हजार डॉलर में बिकी थी.
महिला प्रीमियर लीग (WPL) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी फरवरी में होनी है.
नई दिल्ली. वीमेंस प्रीमियर लीग का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन सीजन अगले महीने शुरू होगा. पहले साल में कुल पांच टीमें पहले और बड़े खिताब के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी. पांच शहरों- अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, लखनऊ और बेंगलुरु की टीमें वीमेंस प्रीमियर लीग का हिस्सा होंगी. यह टूर्नामेंट महिला टी20 विश्व कप के समापन के बाद और 2023 आईपीएल की शुरुआत से पहले खेला जाएगा. वुमेंस प्रीमियर लीग शुरू होने से पहले खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक खिलाड़ियों का ऑक्शन अगले सप्ताह हो सकता है. इसके अलावा 11 फरवरी या 13 फरवरी को दिल्ली या मुंबई में भी हो सकता है. अभी तक स्थल पर कोई आधिकारिक स्पष्टता नहीं है, लेकिन एक-दो दिन में तस्वीर और बेहतर होने की संभावना है.
इस बीच क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, एक और अपडेट में कहा गया था कि बीसीसीआई को भारत में चल रहे शादियों के सीजन के कारण नीलामी आयोजित करने के लिए एक सुविधाजनक होटल खोजने में मुश्किल हो रही है, और यही कारण है कि नीलामी के लिए अब तक जगह फाइनल नहीं हो पाई है.
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, नीलामी शुरू में फरवरी के पहले सप्ताह में होने वाली थी, लेकिन चल रही इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के कारण इसे स्थगित कर दिया गया. चूंकि पांच फ्रेंचाइजी मालिकों की टीमों में से चार भी चल रहे ILT20 का हिस्सा हैं, उन्होंने अनुरोध किया कि नीलामी उस टूर्नामेंट के समापन के बाद हो.
रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ने खिलाड़ियों की नीलामी की नई तारीखों के बारे में फ्रेंचाइजियों से संपर्क नहीं किया है, लेकिन बीसीसीआई ने कहा है कि वह अनुरोध पर विचार करने को तैयार है. और नीलामी की सबसे संभावित तारीख 13 फरवरी है, क्योंकि ILT20 फाइनल 12 फरवरी को है.
WPL टीम के एक प्रतिनिधि ने वेबसाइट को बताया, ”बीसीसीआई तारीखों पर चर्चा कर रहा है, लेकिन 11 फरवरी (शनिवार) और 13 (सोमवार) को शॉर्टलिस्ट किया गया है. 13 फरवरी अधिकांश फ्रेंचाइजी के लिए एक सुविधाजनक तारीख होगी. हमें नीलामी की योजना बनाने के लिए टीमों को समय देने की जरूरत है.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: BCCI, IPL 2023, Women IPL
FIRST PUBLISHED : February 01, 2023, 15:45 IST
[ad_2]
Source link