[ad_1]
हाइलाइट्स
महेंद्र सिंह धोनी एक पुलिसवाले के रूप में दिखे.
सोशल मीडिया पर तेजी से तस्वीर हो रही वायरल.
नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक थे. उन्होंने भारत को 2 विश्व कप दिलाएं. साल 2020 में 15 अगस्त का वह दिन था, जब इस महान क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. धोनी मैदान पर बल्लेबाज, विकेटकीपर, फील्डर और कभी-कभी गेंदबाज के रूप में भी दिखाई देते थे. हालांकि, एमएस धोनी का अब एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पुलिस ऑफिसर का रोल अदा करते दिखाई दे रहे हैं.
दरअसल, सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक फोटो वायरल हो रहा जिसमें वह एक पुलिसवाले के रोल में दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि एक विज्ञापन के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने यह पुलिस की वर्दी पहनी हुई है. बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय सेना की पैरा फोर्स में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानक रैंक दी गई है. उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान जवानों के साथ कश्मीर में समय भी बिताया है.
IND vs NZ 3rd T20: हार के बाद कीवी कप्तान का छलका दर्द, बताया World Cup 2023 का क्या है प्लान?

सुरेश रैना को भारतीय युवा गेंदबाज में दिखी राशिद खान की झलक, कहा- वह भविष्य में उनकी तरह…
2023 के आईपीएल में धोनी बिखेरेंगे जलवा
महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही संन्यास ले लिया है. लेकिन वह अभी भी आईपीएल खेलते हुए नजर आते है. हो सकता है कि साल 2023 का आईपीएल उनके लिए आखिरी आईपीएल होगा. बात करे उनके प्रदर्शन की तो वो अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार खिताब जीता चुके हैं. उन्होंने 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी थी. उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया था. लेकिन 8 मैचों के बाद जडेजा की कप्तानी में टीम ने खराब प्रदर्शन किया. जिस कारण एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी दी गई.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chennai super kings, Csk, Ms dhoni
FIRST PUBLISHED : February 02, 2023, 16:55 IST
[ad_2]
Source link