Home Sports IND vs AUS: बस 3 खिलाड़ियों पर टीम इंडिया ने कस दी लगाम, तो कंगारूओं का हो जाएगा काम तमाम; WTC Final भी समझो पक्का!

IND vs AUS: बस 3 खिलाड़ियों पर टीम इंडिया ने कस दी लगाम, तो कंगारूओं का हो जाएगा काम तमाम; WTC Final भी समझो पक्का!

0
IND vs AUS: बस 3 खिलाड़ियों पर टीम इंडिया ने कस दी लगाम, तो कंगारूओं का हो जाएगा काम तमाम; WTC Final भी समझो पक्का!

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी
ऑस्ट्रेलिया के 3 खिलाड़ियों पर लगाम कसकर भारत की राह होगी आसान

नई दिल्ली. 4 टेस्ट की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम (India vs Australia Border-Gavaskar Trophy) भारत पहुंच चुकी है. ऑस्ट्रेलिया की नजर 19 साल के सूखे को खत्म करने पर है. पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ने 19 साल पहले भारत में टेस्ट सीरीज जीती थी. इसके बाद से ही उसे हार बार खाली हाथ लौटना पड़ा है. इस बार भी ऑस्ट्रेलिया ने जीत का भले ही दम भरना शुरू किया और इसके लिए माइंड गेम की शुरुआत कर दी है. लेकिन कंगारूओं के लिए ‘फाइनल फ्रंटियर’ पार करना आसान नहीं रहने वाला.

रोहित शर्मा की टीम इंडिया ने अगर ऑस्ट्रेलिया के 3 खिलाड़ियों पर ही पूरी सीरीज में लगाम कसी रखी तो एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को खाली हाथ लौटना होगा और भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा. आखिर कौन से वो 3 खिलाड़ी हैं, जिन्हें रोककर ऑस्ट्रेलिया के अरमानों पर टीम इंडिया पानी फेर सकती है. इस लिस्ट में पहला नाम स्टीव स्मिथ का है.

स्मिथ ने पिछले भारत दौरे पर 3 शतक ठोके थे
स्मिथ भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के इकलौते खिलाड़ी हैं, जिनका भारत में औसत 30 या उससे ज्यादा है. डीन जोंस (92.75) और डेविड बून (65.00) के बाद भारत में टेस्ट में सबसे बेहतर औसत स्टीव स्मिथ का है. उन्होंने भारत में 6 टेस्ट की 12 पारी में 60 की औसत से 660 रन बनाए हैं.  उनके अलावा मौजूदा टीम में शामिल कोई ऐसा बैटर नहीं है, जिसका भारत में औसत 30 से अधिक है. स्मिथ ने 2016-17 के पिछले भारत दौरे पर 4 टेस्ट में 3 शतक की मदद से 499 रन बनाए थे. यानी भारतीय गेंदबाजों ने अगर उनको रोक लिया तो टीम इंडिया का आधा काम हो जाएगा. क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी तो पहली बार भारत में टेस्ट खेलने आए हैं.

लॉयन का भारत में औसत 30 से अधिक
इस लिस्ट में दूसरे खिलाड़ी हैं ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन. लॉयन भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई का सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड होंगे. लॉयन ही इकलौते स्पिनर हैं, जिन्हें भारत में गेंदबाजी का अच्छा अनुभव है. उनकी गिनती मौजूदा दौर के सबसे शानदार स्पिन गेंदबाजों में होती है. उनका हालिया रिकॉर्ड इस बात का सबूत है. 2022 में लॉयन टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे.

एगर ने तो भारत में टेस्ट ही नहीं खेला
लॉयन ने 2022 में 11 टेस्ट में 29.06 की औसत से 47 विकेट लिए थे. लेकिन, भारत में लॉयन की दहाड़ में दम नहीं रहता है. उन्होंने भारत में 7 टेस्ट में 30.58 की औसत से 34 विकेट लिए हैं. वो भारत में एक बार भी मैच में 10 विकेट नहीं ले पाए हैं. अब लॉयन भले ही यह दावा कर रहे हैं, वो भारत दौरे के लिए खास तैयारी के साथ आए हैं. लेकिन, उनके लिए परेशानी यह कि उन्हें दूसरे छोर से एश्टन एगर और मिचेल स्वीपसन जैसे गेंदबाजों के सहारे रखना होगा. एगर तो भारत में एक भी टेस्ट नहीं खेले हैं.

पिता को खेलते देख 4 साल में थामा था बल्ला, क्रिकेट के लिए ट्रेन के जनरल डिब्बे तक में किया सफर; अब 19 साल में दूसरे वर्ल्ड कप पर नजर

Team India की Border-Gavaskar ट्रॉफी में बोलती है तूती… आंकड़े देखकर पैट कमिंस एंड कंपनी के उड़ जाएंगे होश!

कमिंस-हेजलवुड का भारत में रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं
अब बात आती है कि टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की. कमिंस मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में नाथन लॉयन (61 विकेट) के बाद सबसे अधिक विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं. उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की दूसरी साइकिल में 13 टेस्ट में 50 विकेट लिए हैं. लेकिन, भारत में उनका रिरिकॉर्ड दमदार नहीं है. कमिंस ने 2 टेस्ट में 30 से अधिक की औसत से 8 विकेट लिए हैं.

वहीं, जोश हेजलवुड का औसत भी 33 का है. उन्होंने भारत में अबतक 4 टेस्ट खेले हैं और 9 विकेट लिए हैं. यानी पूरी दुनिया में बल्लेबाजों के लिए काल साबित होने वाले कमिंस, हेजलवुड और स्टार्क की तिकड़ी भारत में अबतक वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया कितना भी माइंड गेम खेल ले. उसे पता है कि जीत के रथ पर सवार टीम इंडिया को रोकना आसान नहीं होगा.

Tags: India vs Australia, Josh Hazlewood, Nathan Lyon, Pat cummins, Steve Smith, Team india, World Test Championship Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here