[ad_1]

कैप्टन अमरिंदर सिंह
– फोटो : पीटीआई
विस्तार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। इनपर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि ऐसी केवल अटकलें हैं, किसी ने मुझसे इस बारे में संपर्क नहीं किया है।
मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है। किसी ने ऐसा कहीं उल्लेख भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मैंने पीएम मोदी से पहले कहा था कि जहां वो चाहेंगे मैं वहीं साथ हूं। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या वह आम चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि अभी कुछ कहना बहुत जल्दी होगा।
हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने की कैप्टन से मुलाकात
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा भवन में कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कैप्टन से गुफ्तगू… सौहार्दपूर्ण भेंट के दौरान अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
[ad_2]
Source link