Home Sports VIDEO : झन्‍नाटेदार छक्‍का लगाकर बैटर ने फोड़ दिया स्‍टेडियम का शीशा, रॉबिन उथप्‍पा की टीम के बॉलर रह गया हक्‍का-बक्‍का

VIDEO : झन्‍नाटेदार छक्‍का लगाकर बैटर ने फोड़ दिया स्‍टेडियम का शीशा, रॉबिन उथप्‍पा की टीम के बॉलर रह गया हक्‍का-बक्‍का

0
VIDEO : झन्‍नाटेदार छक्‍का लगाकर बैटर ने फोड़ दिया स्‍टेडियम का शीशा, रॉबिन उथप्‍पा की टीम के बॉलर रह गया हक्‍का-बक्‍का

[ad_1]

नई दिल्‍ली. यूएई में इस वक्‍त इंटरनेशनल लीग टी20 के मुकाबले खेले जा रहे हैं. कभी गेंदबाज बैटर्स पर हावी होते दिखते हैं तो कभी बैटर्स गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर देते हैं. बैट और बॉल के बीच यह जंग फैन्‍स को भी काफी उत्‍साहित कर देती है. आज डेजर्ट वाइपर्स और दुबई कैपिटल्‍स के बीच मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में डेजर्ट वाइपर्स के बैटर ने स्‍टेडियम का शीशा फोड़ दिया.

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. रोहन मुस्‍तफा नाम के बैटर ने रॉबिन उथप्‍पा की टीम के गेंदबाज हजरत लकमैन की उछाल भरी गेंद पर शानदार पुल शॉट लगाया. उन्‍होंने फाइनल लेग की दिशा में लंबा छक्‍का लगाते हुए छह रन बटोरे. छक्‍का इतना लंबा था कि उसने स्‍टेडियम के अंदर लगे शीशे को ही फोड़ दिया. बॉलर भी इस शॉट को देखकर हक्‍का बक्‍का रह गया.

Tags: Cricket news, Robin uthappa



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here