[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 9 फरवरी से शुरू हो रही है.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के मद्देनजर भारत के लिए इस सीरीज को जीतना बेहद अहम है.
नई दिल्ली. बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का आगाज होने में अब केवल एक सप्ताह का ही वक्त बचा है. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत पहुंच गई है. बंगलुरू में पैट कमिंस की कप्तानी वाली कंगारू टीम ने प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है. पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और मार्नस लैबुशेन ऑस्ट्रेलियाई टीम के बैटिंग ऑडर की मुख्य कड़ी हैं. अगर ऊपरी क्रम के इन दो बैटर को भारतीय गेंदबाज जल्द आउट कर देते हैं तो समझो आधी समस्या का समाधान तो हो गया.
यह दोनों बैटर इस वक्त बैंगलुरू में नेट में जमकर पसीना बहा रहे हैं. कोशिश है कि भारतीय कंडीशन में खुद को अच्छे से ढाला जाए ताकि टीम इंडिया को भारतीय सरजमीं पर मात देने का कंगारुओं का सपना पूरा हो जाए. हालांकि यह होना इतना आसान भी नहीं है. भारत की तैयारी भी पक्की है.
टीम को मुश्किल में देख फिर टूटे हाथ से खेलने आए हनुमा विहारी…11वें नंबर पर उतरे…चौके भी लगाए
स्टीव स्मिथ और मार्नस लैबुशेन प्रैक्टिस मैच के बाद अपने होटल रूम में आपस में लड़ते-भिड़ते नजर आए. स्मिथ ने लैबुशेन पर घूसे तक चला दिए. हालांकि यह सब मस्ती मजाक के दौरान हुआ लेकिन वजह बना बीबीएल मैच. दरअसल, गुरुवार को सिडनी सिक्सर्स और ब्रिसबेन हीट के बीच बिग बैश लीग का नॉकआउट मैच खेला गया. स्मिथ बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हैं जबकि जबकि ब्रिसबेन हीट से लबुशेन खेलते हैं.
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के चलते इन कंगारू बैटर्स को अपनी टीम को अधर में छोड़कर आना पड़ा. हालांकि भारत आने के बाद भी दोनों का मन अपनी घरेलू टीम की तरफ ही था. टीम के खिलाड़ी एक साथ बैठकर होटल रूम में मैच का लुत्फ उठा रहे थे. मैच लो स्कोरिंग था, फिर भी यह काफी रोमांचक हो गया. अंत में ब्रिसबेन की टीम ने चार विकेट से बाजी मारी. ब्रिसबेन के जीतते ही लैबुशेन खुशी से उछल पड़े. इस दौरान स्टीव स्मिथ उनपर लात घूंसे चलाते हुए नजर आए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Big bash league, India vs Australia, Marnus Labuschagne, Steve Smith
FIRST PUBLISHED : February 02, 2023, 19:58 IST
[ad_2]
Source link