Home Sports VIDEO: T20 century लगाने के बाद शुभमन गिल के कमरे में घुसे टीम के दो खिलाड़ी, लगा दिया जोरदार थप्पड़!

VIDEO: T20 century लगाने के बाद शुभमन गिल के कमरे में घुसे टीम के दो खिलाड़ी, लगा दिया जोरदार थप्पड़!

0
VIDEO: T20 century लगाने के बाद शुभमन गिल के कमरे में घुसे टीम के दो खिलाड़ी, लगा दिया जोरदार थप्पड़!

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में 2-1 से मात दी.
शुभमन गिल ने आखिरी टी20 में शानदार शतक जड़ा.

नई दिल्ली. भारत ने न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद टी20 सीरीज में भी 2-1 से मात दी. दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी टी20 मुकाबला अहमदाबाद में 1 फरवरी को खेला गया. जिसमें टीम इंडिया ने 168 रन से मेहमानों को करारी शिकस्त दी. इस मैच के हीरो रहे भारतीय युवा बैटर शुभमन गिल (Shubman Gill). जिन्होंने वनडे और टेस्ट के बाद टी20 में भी शतक जड़ दिया और कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए.

गिल को भारत का भविष्य माना जा रहा है. इस बल्लेबाज ने विराट कोहली की तरह ही कमाल कमाल की निरंतरता दिखाई है. चाहे वनडे हो या टेस्ट और अब टी20 में भी 126 रन की पारी से दावेदारी पेश की. वहीं, मैदान के बाहर युवा खिलाड़ी टीम के साथियों के साथ मस्ती करते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहने वाले गिल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें रूम में उनके अलावा टीम के और दो खिलाड़ी नजर आ रहे हैं.

ईशान किशन ने लगा दिया जोरदार थप्पड़

शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच ब्रोमांस अक्सर देखने को मिलता है. दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी अच्छी बॉडिंग है. वीडियो में ईशान किशन, शुभमन गिल और युजवेंद्र चहल नजर आ रहे हैं. चहल भी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते नजर आते हैं. दरअसल, तीनों खिलाड़ी शो रोडीज की एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं. ईशान किशन गोरिल्ला कि तरह कूद रहे हैं और उसके बाद गिल के थप्पड़ भी लगा दिए. यह वीडियो सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs new zealand, Ishan kishan, Shubman gill, Team india, Yuzvendra Chahal



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here