[ad_1]
हाइलाइट्स
इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच 1 मार्च से सीरीज का आगाज होना है.
इस सीरीज में इंग्लैंड के कई खिलाड़ियों ने खेलने से मना कर दिया.
लंदन. इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान जोस बटलर ने स्वीकार किया कि खिलाड़ियों के फ्रेंचाइजी क्रिकेट को तरजीह देने से इंटरनेशनल टूर्नामेंटों के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं चुन पाने से वह दुखी हैं. एलेक्स हेल्स, सैम बिलिंग्स और डेविड विले ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के लिए मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज नहीं खेलने का फैसला किया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों के लिए सीमित ओवरों की टीम की घोषणा की हैं. कुछ प्रमुख खिलाड़ी दौरे का हिस्सा नहीं हैं, जो पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलना चाहते हैं.
एलेक्स हेल्स, लियाम डॉसन और सैम बिलिंग्स जैसे खिलाड़ी अपनी-अपनी पीएसएल फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड विले के पास पीएसएल डील नहीं है, लेकिन वह बांग्लादेश दौरे के लिए वनडे या टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं. जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन अभी तक चोटों से उबर नहीं पाए हैं. ऐसे में जोस बटलर ने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से कहा, ” वर्ल्ड कप और आईसीसी के बड़े टूर्नामेंटों में हम अपनी बेस्ट उपलब्ध टीम चुनना चाहते हैं. कई बार हताशा होती है कि ऐसा कर नहीं पाते हैं, लेकिन मैं खिलाड़ियों के फैसले को समझता हूं.”
पाक पेसर ने अब बॉलीवुड ‘किंग’ को लेकर दिया बयान, बोले- शाहरुख खान पूछ रहे थे…
इंग्लैंड 2019 विश्व कप के बाद से अब तक खेले गए 33 वनडे में 37 खिलाड़ियों को चुन चुका है. बटलर ने कहा, ”यह अजीब हालात है. जिस तरह से मैचों का कार्यक्रम है, हमें दोनों पक्षों को समझना होगा. इंग्लैंड का कप्तान होने के नाते मैं चाहता हूं कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खेलें, लेकिन फिर खिलाड़ियों के नजरिये से सोचूं तो इंग्लैंड के लिए खेलने और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने से होने वाली कमाई में काफी अंतर है जो समझना होगा.”
इंग्लैंड ने बांग्लादेश दौरे से पहले दो नए खिलाड़ियों टॉम एबेल और रेहान अहमद को टीम में चुना है. बटलर ने कहा, ”इन हालात में आपको बेस्ट उपलब्ध विकल्प चुनना होगा. अगर कोई नहीं खेलता है तो दूसरे को मौका मिलेगा, लेकिन मैं उन हालात में नहीं जाना चाहता जहां आप कहो कि ये खिलाड़ी अब कभी इंग्लैंड के लिए फिर नहीं खेल सकेगा.”
इंग्लैंड का बांग्लादेश दौरा 1 मार्च को ढाका में पहले वनडे से शुरू होगा. इंग्लैंड ने बांग्लादेश के वनडे और टी20 के आगामी दौरे के लिए 28 वर्षीय बल्लेबाज टॉम एबेल के रूप में टीम में नया चेहरा शामिल किया है. तेज गेंदबाज साकिब महमूद की भी वनडे टीम में वापसी हुई है. वह पीठ की चोट के कारण टीम से बाहर थे.
टीम इस प्रकार हैं :
वनडे टीम : जोस बटलर (कप्तान), टॉम एबेल, रेहान अहमद, मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, सैम कुरेन, साकिब महमूद, डेविड मलान, आदिल राशिद, जेसन रॉय, फिल सॉल्ट, रीस टॉपले, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.
टी20 टीम : जोस बटलर (कप्तान), टॉम एबेल, रेहान अहमद, मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, सैम कुरेन, बेन डकेट, विल जैक, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.
(भाषा के इनपुट से)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Alex hales, England cricket team, Jos Buttler, PSL
FIRST PUBLISHED : February 03, 2023, 15:03 IST
[ad_2]
Source link