Home Breaking News Adani Group: सार्वकालिक उच्च स्तर से 70 फीसदी तक टूटे अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर, FPO के पैसे का क्या होगा

Adani Group: सार्वकालिक उच्च स्तर से 70 फीसदी तक टूटे अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर, FPO के पैसे का क्या होगा

0
Adani Group: सार्वकालिक उच्च स्तर से 70 फीसदी तक टूटे अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर, FPO के पैसे का क्या होगा

[ad_1]

गौतम अदाणी।

गौतम अदाणी।
– फोटो : ANI

विस्तार

अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जमकर गिरावट जारी है। लगातार 6 दिनों से समूह की 11 कंपनियों के शेयर पिट रहे हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को अंबुजा और एसीसी सीमेंट में मामूली बढ़त रही है। गिरावट ऐसी है कि सार्वकालिक स्तर से ये शेयर 70 फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं। जबकि एफपीओ लाने वाली अदाणी इंटरप्राइजेज का शेयर एफपीओ के भाव से गिरकर आधा हो गया है। इसका भाव 3,112 से 3,276 रुपये था जो अब 1,564 रुपये पर आ गया है।

उधर, 24 जनवरी को आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर अभी खत्म नहीं हुआ कि बुधवार को क्रेडिट सुइस और सिटी बैंक के नए फैसले से शेयरों पर दोगुना गिरावट का असर दिखने लगा है। अदाणी इंटरप्राइजेज बुधवार को 28 फीसदी टूटने के बाद बृहस्पतिवार को भी 26 फीसदी से ज्यादा टूट गया। इस तरह से दो दिन में ही यह 54 फीसदी तक टूट गया है।

अदाणी समूह की कंपनियों में से अब किसी का भी बाजार पूंजीकरण दो लाख करोड़ रुपये से ऊपर नहीं है। एक समय इनका पूंजीकरण 5 लाख करोड़ रुपये के करीब हुआ करता था। पूंजीकरण के लिहाज से अब सबसे बड़ी कंपनी अदाणी टोटल गैस है जिसका मूल्यांकन 1.88 लाख करोड़ रुपये है। चार कंपनियां एक लाख करोड़ से ऊपर वाली हैं, बाकी 7 कंपनियां उससे कम की हैं।

एफपीओ के पैसे का क्या होगा?

गौतम अदाणी ने भले ही नैतिक आधार पर एफपीओ टालने का फैसला किया हो, लेकिन बाजार के जानकारों का कहना है कि जिन निवेशकों ने एफपीओ में पैसा लगाया है, उनका क्या होगा। उनको पैसा तो वापस मिलेगा, पर क्या इस निवेश पर कोई ब्याज मिलेगा? अगर नहीं मिलता है तो फिर नैतिकता किस बात की है।

कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट जारी

शेयर 6 दिन में गिरावट सर्वोच्च स्तर से टूटे पूंजी घटी
अदाणी इंटरप्राइजेज 64 75 2,15,099
अदाणी पोर्ट 41.43 52 65,556
अदाणी पावर 27.59 56 28,502
अदाणी ट्रांसमिशन 47.20 65 1,34,731
अदाणी ग्रीन 49.70 64 1,25,738
अदाणी टोटल 27.5 60 2,39,494
अदाणी विल्मर 20.7 54 20,125
एसीसी सीमेंट 21.1 34 10,234
अंबुजा सीमेंट 27.3 39 29,501
एनडीटीवी 21.3 68 405  
(गिरावट फीसदी में, पूंजी घटी करोड़ रुपये में)

  

बाजार सही होने पर फिर करेंगे एफपीओ लाने पर विचार : गौतम अदाणी

अदाणी इंटरप्राइजेज के पूरी तरह से भरे फॉलोऑन पब्लिक ऑफर के बाद इसे वापस लेने के फैसले ने निवेशकों को चौंका दिया होगा। लेकिन बाजार की अस्थिरता को देखते हुए एफपीओ के साथ आगे बढ़ना नैतिक रूप से सही नहीं होगा। जैसे ही बाजार की स्थितियां सुधरेंगी, हम फिर से एफपीओ लाने पर विचार करेंगे।

  • अदाणी समूह के मालिक गौतम अदाणी ने एक वीडियो संदेश में कहा, एफपीओ को वापस लेने के फैसले का समूह के मौजूदा परिचालन और भविष्य की योजनाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हम परियोजनाओं के समय पर पूरा होने और वितरण पर ध्यान देना जारी रखेंगे।
  • कंपनी के फंडामेंटल और बैलेंसशीट मजबूत हैं। हमारे पास अपने कर्ज दायित्वों को पूरा करने का एक त्रुटिहीन ट्रैक रिकॉर्ड है। हम लंबे समय पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे।


तीन कंपनियां सर्विलांस पर

एनएसई ने अदाणी इंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट और अंबुजा सीमेंट को अतिरिक्त सर्विलांस मेजर (एएसएम) में डाल दिया है। यह शुक्रवार से लागू होगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here