Home Breaking News China: अमेरिका की जासूसी कर रहा चीन? आसमान में दिखा तीन बस के आकार का जासूसी गुब्बारा

China: अमेरिका की जासूसी कर रहा चीन? आसमान में दिखा तीन बस के आकार का जासूसी गुब्बारा

0
China: अमेरिका की जासूसी कर रहा चीन? आसमान में दिखा तीन बस के आकार का जासूसी गुब्बारा

[ad_1]

जानकारी देते पेंटागन के प्रवक्ता

जानकारी देते पेंटागन के प्रवक्ता
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के आसमान में एक चाइनीज जासूसी गुब्बारा दिखाई दिया है। पेंटागन ने कहा है कि यह गुब्बारा तीन बसों के आकार के बराबर बड़ा है। पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने बताया कि अमेरिकी  सरकार ने आसमान में ऊंचाई पर उड़ते एक गुब्बारे का पता लगाया है, जो कि अभी अमेरिकी उपमहाद्वीप के ऊपर उड़ रहा है। नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड लगातार इस गुब्बारे को ट्रैक कर रहा है और इस पर नजर बनाए हुए है। 

पेंटागन ने कहा है कि जैसे ही उन्हें जासूसी गुब्बारे के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत संवेदनशील डाटा को सुरक्षित किया ताकि उसे कलेक्ट ना किया जा सके। हालांकि इस जासूसी गुब्बारे में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिससे लोगों को या सैन्य तौर पर कोई खतरा पैदा हो।  बता दें कि यह चाइनीज जासूसी गुब्बारा ऐसे समय में अमेरिका में दिखाई दिया है, जब जल्द ही अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन, बीजिंग का दौरा करने वाले हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here