Home Sports IND vs AUS: टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया से अचानक जुड़े ये 2 बड़े मैच-विनर, BCCI ने खेल दिया बड़ा दांव

IND vs AUS: टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया से अचानक जुड़े ये 2 बड़े मैच-विनर, BCCI ने खेल दिया बड़ा दांव

0
IND vs AUS: टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया से अचानक जुड़े ये 2 बड़े मैच-विनर, BCCI ने खेल दिया बड़ा दांव

[ad_1]

India vs Australia, Border Gavaskar Trophy Series: भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी जिसका पहला मुकाबला गुरुवार 9 फरवरी से नागपुर में होना है. इसके लिए भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस में जुटे हैं. इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा दांव खेल दिया है. बीसीसीआई ने दो ऐसे धुरंधरों को टीम से जोड़ा है जो अकेले दम पर मैच जिताने का दम रखते हैं. हालांकि ये दोनों ही खिलाड़ी प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं होंगे.

नागपुर में होना है पहला टेस्ट

ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत पहुंच चुकी है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाना है. इसके बाद दिल्ली, धर्मशाला और अहमदाबाद में बाकी तीन टेस्ट मैच खेले जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया भले ही ये दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम है, लेकिन साल 2004 से उसे भारत की सरजमीं पर एक भी टेस्ट सीरीज में जीत नहीं मिली है. बीसीसीआई ने इसी बीच दो खिलाड़ियों को बतौर नेट गेंदबाज टीम से जोड़ा है.

सुंदर और सौरभ को बुलाया

नागपुर टेस्ट मैच से पहले बीसीसीआई ने वॉशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार को नेट्स पर बुलाया है. आईपीएल स्टार राहुल चाहर और आर साई किशोर के साथ ये दोनों खिलाड़ी नेट गेंदबाज के रूप में काम कर रहे हैं. इसी के साथ ये चौकड़ी भारत के धुरंधर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के साथ जुड़ गई है. टेस्ट टीम से बाहर किए गए सुंदर और सौरभ कुमार को बीसीसीआई ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत की तैयारियों में मदद करने के मकसद से जोड़ा है. टीम में मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और जयदेव उनादकट के साथ बीसीसीआई ने और तेज गेंदबाजों को नेट प्रैक्टिस के लिए शामिल नहीं किया है. हालांकि, कुछ स्थानीय गेंदबाजों को नेट्स पर लगाया गया है. 

पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट.

भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com – अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here