Home Sports IND vs AUS : होटल में मिले रसगुल्‍ले…टूट पड़ा कंगारू क्रिकेटर! जमकर उठाया लुत्‍फ

IND vs AUS : होटल में मिले रसगुल्‍ले…टूट पड़ा कंगारू क्रिकेटर! जमकर उठाया लुत्‍फ

0
IND vs AUS : होटल में मिले रसगुल्‍ले…टूट पड़ा कंगारू क्रिकेटर! जमकर उठाया लुत्‍फ

[ad_1]

हाइलाइट्स

नागपुर में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच टेस्‍ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा.
दोनों देशों के बीच वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के तहत चार मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेली जानी है.

नई दिल्‍ली. ऑस्‍ट्रेलिया की टीम के क्रिकेटर्स का भारत को लेकर प्‍यार कोई नया नहीं है. हर साल कंगारू टीम के तमाम बड़े खिलाड़ी भारत में आईपीएल खेलने आते हैं. भारत दौरे पर वो यहां के व्‍यंजनों का भी जमकर लुत्‍फ उठाते हैं. गावस्‍कर-बॉर्डर ट्रॉफी के लिए पैट कमिंस की कप्‍तानी वाली ऑस्‍ट्रेलियाई टीम भारत पहुंच चुकी है. बेंगलुरू में चेक-इन करने के बाद इस टीम ने पहले ही दिन प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. क्रिकेट के साथ-साथ होटल में खाने को रसगुल्‍ला मिल जाए तो फिर क्‍या बात है. जी हां, ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के ओपनिंग बैट्समैन डेविड वार्नर ने होटल पहुंचते ही सबसे पहले भारतीय डिजर्ट रसगुल्‍ले का लुत्‍फ उठाया.

डेविड वार्नर ने अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम हैंडल से एक रसगुल्‍ले से भरे कटोरे की तस्‍वीर शेयर की. इस पोस्‍ट के साथ वार्नर ने कैप्‍शन में लिखा, “डिनर के बाद स्‍वीट्स. क्‍या मुझे ये ट्राय करना चाहिए. प्‍लीज मुझे कुछ सुझाव दीजिए.” इस पोस्‍ट पर इंग्‍लैंड की टीम की पूर्व क्रिकेटर ईशा गुहा ने लिखा, “रस मलाई और काजू बर्फी मेरी फेवरेट है.”

Tags: Border Gavaskar Trophy, David warner, IND vs AUS, India vs Australia



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here