Home Breaking News J&K : सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर आज जम्मू में, नार्थ जोन यूथ फेस्टिवल समापन समारोह में लेंगे हिस्सा

J&K : सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर आज जम्मू में, नार्थ जोन यूथ फेस्टिवल समापन समारोह में लेंगे हिस्सा

0
J&K : सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर आज जम्मू में, नार्थ जोन यूथ फेस्टिवल समापन समारोह में लेंगे हिस्सा

[ad_1]

अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर
– फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय सूचना, प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को जम्मू पहुंचेंगे। वह जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके साथ ही वह भाजपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं से बैठक करने के अलावा बुद्धिजीवी बैठक को भी संबोधित करेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार अनुराग ठाकुर प्रदेश के सियासी परिदृश्य पर पार्टी नेताओं से परिचर्चा करने के अलावा केंद्रीय बजट के मुद्दे पर बुद्धिजीवियों के साथ बैठक करेंगे और बजट के मामले में बुद्धिजीवियों की राय जानेंगे। अनुराग ठाकुर, पार्टी मुख्यालय में ही पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में सियासी माहौल बनाने के लिए भाजपा आगामी दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा अन्य कई राष्ट्रीय नेताओं के प्रदेश में दौरे करवाने की तैयारी में भी जुटी हुई है।

वहीं, जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल का शनिवार को समापन होगा। इसमें केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि रहेंगे। आयोजन में जिस विश्वविद्यालय के जिन छात्रों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, उनका परिणाम घोषित किया जाएगा और सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर उमेश राय, रजिस्ट्रार प्रो. अरविंद जसरोटिया, डीन स्टूडेंट वेलफेयर और अकादमिक मामलों के डीन प्रो. नरेश पाधा उपस्थित रहेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here