Home Breaking News Pakistan: विदेशी मुद्रा भंडार 10 वर्ष के निचले स्तर पर पहुंचा, सिर्फ तीन सप्ताह के आयात तक सीमित हुआ भंडार

Pakistan: विदेशी मुद्रा भंडार 10 वर्ष के निचले स्तर पर पहुंचा, सिर्फ तीन सप्ताह के आयात तक सीमित हुआ भंडार

0
Pakistan: विदेशी मुद्रा भंडार 10 वर्ष के निचले स्तर पर पहुंचा, सिर्फ तीन सप्ताह के आयात तक सीमित हुआ भंडार

[ad_1]

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को कहा कि पिछले वित्तीय सप्ताह के अंत में उसका विदेशी मुद्रा भंडार 16.1 प्रतिशत घटकर 3.09 अरब डॉलर रह गया है, जो पिछले 10 वर्षों में सबसे कम है। वित्तीय विश्लेषकों ने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान द्वारा आयोजित विदेशी मुद्रा भंडार अब सिर्फ तीन सप्ताह के आयात तक ही सीमित रह चुका है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि बाह्य ऋण भुगतान के कारण भंडार में 59.2 करोड़ डॉलर की कमी आई है। इसके मुताबिक, वर्तमान में वाणिज्यिक बैंकों के पास मौजूद विदेशी मुद्रा भंडार 5.65 अरब डॉलर है। इस कारण देश में कुल तरल भंडार 8.74 अरब डॉलर हो गया है। बता दें, नकदी संकट से जूझ रहा पाकिस्तान फिलहाल रुके हुए बेलआउट कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को बहुत जरूरी धन जारी करने के लिए राजी करने में जुटा है, ऐसे में विदेशी मुद्रा भंडार की मार काफी जोखिम भरी है। निवेश फर्म आरिफ हबीब लिमिटेड (एएचएल) के एक शीर्ष विश्लेषक ने गणना की कि भंडार फरवरी 2014 के बाद से सबसे कम है और अब केवल 18 दिनों के आयात को कवर कर रहा है। अब पाक के पास आईएमएफ की शर्तों को मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं है अन्यथा देश में आर्थिक मंदी का आना तय है।

पाक को कठिन समय दे रहा आईएमएफ : शरीफ

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने कहा है कि आईएमएफ के बेलआउट पैकेज को लेकर हम कठिन समय में हैं। इस वक्त आईएमएफ का प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद में है और पाकिस्तानी अफसरों से बेलआउट पर चर्चा जारी है। पीएम ने कहा, मैं उसके साथ चर्चा पर विस्तार से नहीं बताऊंगा लेकिन हमारी आर्थिक चुनौतियां अकल्पनीय हैं। आईएमएफ की जिन शर्तों को पूरा करना है वह कल्पना से परे हैं लेकिन हमें यह करना होगा। पाक को रुका हुआ बेलआउट पैकेज हासिल करने के लिए उसकी शर्तें माननी होंगी।

पाकिस्तानी रुपये में बड़ी गिरावट

पाकिस्तान का रुपया लगातार रेकॉर्ड तरीके से गिर रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की टिप्पणी के बाद रुपए ने शुक्रवार को ऐतिहासिक गोता लगाया है। एक्सचेंज कंपनीज एसोसिएशन ऑफ पाकिस्तान के मुताबिक इंट्रा-डे ट्रेड के दौरान बाजार में रुपया दोपहर 12:48 बजे डॉलर के मुकाबले 278.67 पर ट्रेड कर रहा था। निदेशक अदनान आगर ने जियो टीवी को बताया कि जब तक पाकिस्तान आईएमएफ के साथ एक स्टाफ लेवल पर समझौता नहीं कर लेता, तब तक रूपए में ऐसी ही गिरावट होती रहेगी।

सर्वदलीय बैठक के लिए इमरान को बुलावा

लाहौर। गंभीर आर्थिक संकट और आतंकवाद से जूझ रहे पाकिस्तान में सरकार को सभी सियासी दलों की बैठक बुलाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इसी मजबूरी के चलते प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को विपक्षी नेता और पूर्व पीएम इमरान खान को भी बैठक का न्योता भेजना पड़ा है। यह बैठक आगामी सात फरवरी को इस्लामाबाद में होगी। इमरान को यह न्योता ऐसे समय भेजा गया है, जब सत्ताधारी गठबंधन पीडीएम का खान की पीटीआई पार्टी से तनाव बरकरार है। इसी तनाव के चलते पूर्व मंत्री फवाद चौधरी व शेख रशीद समेत पीटीआई के कई नेताओं की गिरफ्तारियां हुई हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here