[ad_1]
09:51 AM, 03-Feb-2023
संसद पहुंचीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद पहुंची हैं। वित्त मंत्री संसद में भाजपा के सभी सांसदों को बजट से अवगत कराएंगी। इस दौरान सभी राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के उपस्थित रहने की उम्मीद है।
09:34 AM, 03-Feb-2023
भाजपा के कई वरिष्ठ नेता संसद पहुंचे
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, किरण रिजिजू और बीजेपी सांसद सुकांता मजूमदार और सुशील मोदी संसद पहुंचे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में सभी भाजपा सांसदों को बजट पर जानकारी देंगी। सभी राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के उपस्थित रहने की उम्मीद है।
09:32 AM, 03-Feb-2023
मनीष तिवारी ने चीन के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
09:15 AM, 03-Feb-2023
Parliament Live: संसद पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा के सभी सांसदों को देंगी बजट की जानकारी
संसद में बजट सत्र का आज चौथा दिन है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगी। वहीं आज एक बार फिर से अदाणी मामले पर दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। इसके अलावा आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुल खरगे ने सुबह 10 बजे विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। संसद से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…
[ad_2]
Source link