[ad_1]
02:16 PM, 04-Feb-2023
दोनों सितारे शिल्पग्राम के लिए निकले
दोनों सितारे एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद शिल्पग्राम के लिए निकल गए हैं। शिल्पग्राम पर पुलिस की ओर से चार गोल्फ कार्ट बनाई गई है। यहां पर्यटन थाना प्रभारी के निर्देशन में वह मिलेंगे।
01:56 PM, 04-Feb-2023
आगरा पहुंचे कृति सेनन और कार्तिक आर्यन
कृति सेनन और कार्तिक आर्यन आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड कर चुके हैं। यहां उनके फैंस उनके साथ सेल्फी खिंचाने को बेताब दिखे। उन्होंने भी फैंस का दिल नहीं तोड़ा और उनके साथ फोटो ली।
01:45 PM, 04-Feb-2023
आपके पास है सितारों से मिलने का मौका
दोनों फिल्मी सितारे सिकंदरा स्थित अमर उजाला कार्यालय में अपनी आगामी फिल्म शहजादा का प्रमोशन करेंगे। इस मौके पर पाठकों के लिए एक लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतिभाग करने वाले पाठकों को अमर उजाला में प्रकाशित क्यूआर कोड को स्कैन करके सवाल का सही जवाब देना होगा। 10 से 15 भाग्यशाली विजेताओं को कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
01:44 PM, 04-Feb-2023
आर्यन को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया
कृति सेनन और कार्तिक आर्यन को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कृति सेनन फ्लोरल वन पीस और व्हाइट ब्लेजर में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वह पैपराजी से काफी अच्छे से बात करती नजर आईं। साथ ही उन्होंने कई शानदार पोज भी दिए।
01:24 PM, 04-Feb-2023
ताजमहल घूमने के बाद वह 3ः30 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
12:58 PM, 04-Feb-2023
ताजमहल का दीदार करने के लिए जाएंगे
यहां से बाहर निकलने के बाद वह ताजमहल का दीदार करने के लिए जाएंगे। यहां वह करीब 3 बजे पहुंचेंगे।
12:58 PM, 04-Feb-2023
दोपहर तक पहुंचने की संभावना
दोपहर 2 बजे वह आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे।
12:57 PM, 04-Feb-2023
जल्द ही आगरा के लिए निकलेंगे
उनकी फ्लाइट अब से कुछ देर बाद मुंबई से आगरा के लिए टेक ऑफ करेगी।
12:55 PM, 04-Feb-2023
Shehzada: ताज का दीदार करने पहुंच रहे हैं कार्तिक और कृति सेनन, अमर उजाला के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सेनन अपनी फिल्म ‘शहजादा’ के प्रमोशन के लिए शनिवार को आगरा पहुंच रहे हैं। यहां वह अमर उजाला के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
[ad_2]
Source link