Home Sports ऑस्ट्रेलिया के उड़े होश! रणजी में तिहरा शतक जमाकर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने वाला विकेटकीपर मचाएगा तबाही

ऑस्ट्रेलिया के उड़े होश! रणजी में तिहरा शतक जमाकर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने वाला विकेटकीपर मचाएगा तबाही

0
ऑस्ट्रेलिया के उड़े होश! रणजी में तिहरा शतक जमाकर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने वाला विकेटकीपर मचाएगा तबाही

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 9 फरवरी से
नागपुर में खेला जाना है भारत -ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत होने वाली है. 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबले के लिए भारतीय टीम की घोषणा की जा चुकी है. कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए विकेटकीपर ऋषभ पंत की जगह पर एक ऐसे धाकड़ खिलाड़ी के उतरने की उम्मीद है जो रणजी में कोहराम मचा चुका है. घरेलू क्रिकेट में इससे ज्यादा बड़ी पारी खेलने वाली विकेटकीपर भारतीय क्रिकेट इतिहास में नहीं खेलने उतरा.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. टीम इंडिया के फाइनल का भविष्य काफी हद तक इस सीरीज के बाद ही तय जाएगा. पहला टेस्ट मैच नागपुर में खेला जाना है और इस मैच में जो प्लेइंग इलेवन उतरने वाली है उसमें एक खिलाड़ी का डेब्यू तय माना जा रहा है. टीम इंडिया के लिए बिना टेस्ट डेब्यू किए ही विकेटकीपर करते हुए कैच पलक चुके केएस भरत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मुकाबला यादगार हो सकता है.

रणजी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर का डेब्यू

केएस भारत भारतीय क्रिकेट इतिहास में घरेलू क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. आंध्र प्रदेश के इस धुरंधर ने गोवा के खिलाफ 2014 में ट्रिपल सेंचुरी जमाई थी. वह फर्स्टक्लास में तिहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने थे. 311 गेंद खेलने के बाद 38 चौके और 6 छक्के की मदद से उन्होंने 308 रन की पारी खेली थी. भरत के फर्स्टक्लास का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. उन्होंने 86 मैच में 9 शतक और 27 अर्धशतक के साथ कुल 4707 रन बना चुके हैं.

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

पहला टेस्ट, 9-13 फरवरी, सुबह 9.30 बजे, नागपुर
दूसरा टेस्ट, 17-21 फरवरी, सुबह 9.30 बजे, दिल्ली
तीसरा टेस्ट, 1-5 मार्च, सुबह 9.30 बजे, धर्मशाला
चौथा टेस्ट, 9-13 मार्च, सुबह 9.30 बजे, अहमदाबाद

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट के लिए टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव

Tags: India vs Australia, Ks bharat, Rishabh Pant, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here