[ad_1]
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए जा रही है। पहले हफ्ते में केवल भारत में 364.15 करोड़ का कलेक्शन कर यह फिल्म दिग्गजों को हैरान कर चुकी है। 10वें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 14.67 करोड़ का कलेक्शन कर टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।
South Stars 2023: साउथ सितारों के सामने शाहरुख की नई चुनौती, ये 10 कलाकार आजमाएंगे हिंदी पट्टी में किस्मत
South Stars 2023: साउथ सितारों के सामने शाहरुख की नई चुनौती, ये 10 कलाकार आजमाएंगे हिंदी पट्टी में किस्मत
वहीं, अब फिल्म के 11वें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे शनिवार को बड़े उछाल के साथ 22 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म का कलेक्शन अब 400.82 करोड़ हो गया है। यह फिल्म अब आमिर खान की दंगल को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे पहले दंगल ने टिकट खिड़की पर 387.38 करोड़ का लाइफटाइम कारोबारा किया था। बता दें कि पठान का यह आंकड़ा शुरुआती है, जिसमें सुबह तक फेरबदल देखने को मिल सकता है।
Comic Con India: सजने लगा कामिक्स के किरदारों का सबसे बड़ा मेला, मुकाबले में उतरेंगे ये देसी सर्वशक्तिमान
Comic Con India: सजने लगा कामिक्स के किरदारों का सबसे बड़ा मेला, मुकाबले में उतरेंगे ये देसी सर्वशक्तिमान
इस आंकड़े के हिसाब से देखें तो बॉलीवुड में शाहरुख खान 400 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाले पहले अभिनेता बन गए हैं। फिल्म को मिल रहे जबर्दस्त रिस्पॉन्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दूसरे रविवार को यह फिल्म एक बार फिर शानदार कलेक्शन करने वाली है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहरुख खान के अलावा, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
Sidharth Kiara Wedding: विक्की-कटरीना की राह पर चले सिद्धार्थ-कियारा, अपनी शादी के लिए उठाया यह कदम
Sidharth Kiara Wedding: विक्की-कटरीना की राह पर चले सिद्धार्थ-कियारा, अपनी शादी के लिए उठाया यह कदम
[ad_2]
Source link