Home Sports भारतीय दिग्गज के बयान से ऑस्ट्रेलिया में लगेगी आग, टेस्ट सीरीज से पहले भड़की चिंगारी

भारतीय दिग्गज के बयान से ऑस्ट्रेलिया में लगेगी आग, टेस्ट सीरीज से पहले भड़की चिंगारी

0
भारतीय दिग्गज के बयान से ऑस्ट्रेलिया में लगेगी आग, टेस्ट सीरीज से पहले भड़की चिंगारी

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटरों की बयानबाजी शुरु है

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कभी कोई सीरीज खेली जाए और इससे पहले बयानबाजी ना हो ऐसा भला कैसे हो सकता है. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत पहुंची ऑस्ट्रेलिया की टीम जमकर तैयारी कर रही है. सीरीज से पहले भारत की पिचों को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने एक बयान दिया जिसपर भारत की तरफ से पूर्व तेज गेंदबाज ने करारा जवाब दिया.

भारतीय टीम नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत करने जा रही है. इस सीरीज के शुरु होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया का पिच को लेकर रोना शुरू हो चुका है. यान हिली ने कहा कि भारत में ऑस्ट्रेलिया के पास भारत को हराने का बहुत ही अच्छा मौका होगा अगर जो उनको भारतीय बोर्ड की तरफ से न्याय करने वाले विकेट मिले लेकिन हमारी जो टक्कर है वो ऑस्ट्रेलिया के लिए (अन्यायपूर्ण) मुश्किल परिस्थिति में होती है.

इस बयान के जवाब में भारतीय दिग्गज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट करते हुए ऐसी बात लिखी जिससे कंगारुओँ को मिर्ची लगनी तय है. प्रसाद ने दुखती रग पर पैर रखते हुए लिखा, तो इसका मतलब ये है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने साल 2018-19 और 2020-21 में भारत के खिलाफ अपने घर पर न्यायपूर्ण पिचों पर तैयारी नहीं की थी, तभी तो दोनों ही बार अपने ही घर पर टीम को सीरीज में करारी हार मिली.

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

पहला टेस्ट, 9-13 फरवरी, सुबह 9.30 बजे, नागपुर
दूसरा टेस्ट, 17-21 फरवरी, सुबह 9.30 बजे, दिल्ली
तीसरा टेस्ट, 1-5 मार्च, सुबह 9.30 बजे, धर्मशाला
चौथा टेस्ट, 9-13 मार्च, सुबह 9.30 बजे, अहमदाबाद

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट के लिए टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Venkatesh prasad

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here