Home Breaking News Arctic Blast: अमेरिका में भीषण ठंड, माउंट वॉशिंगटन में तापमान -79 डिग्री; मेन राज्य में 40 साल का रिकॉर्ड टूटा

Arctic Blast: अमेरिका में भीषण ठंड, माउंट वॉशिंगटन में तापमान -79 डिग्री; मेन राज्य में 40 साल का रिकॉर्ड टूटा

0
Arctic Blast: अमेरिका में भीषण ठंड, माउंट वॉशिंगटन में तापमान -79 डिग्री; मेन राज्य में 40 साल का रिकॉर्ड टूटा

[ad_1]

Arctic Blast

Arctic Blast
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आर्कटिक ब्लास्ट के प्रभाव से अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कुछ जगहों पर तापमान गिरकर -79 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आर्कटिक ब्लास्ट के बाद बर्फीली हवाएं कनाडा से होते हुए अमेरिका तक पहुंच गई हैं, जिससे जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई राज्यों में अचानक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यू हैम्पशायर के माउंट वॉशिंगटन में तापमान -79 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

न्यूयॉर्क, मैसाचुसेट्स, कनेक्टिकट, रोड आइलैंड (Rhode Island), न्यू हैम्पशायर, वर्मोंट (Vermont) और मेन (Maine) में लगभग 1.6 करोड़ लोगों इससे प्रभावित हुए हैं। नेशनल वेदर सर्विस (NWS) ने कहा कि डीप फ्रीज की स्थिति कम समय तक रहेगी, लेकिन हाड़ कंपा देने वाली ठंडी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इन राज्यों में लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। मेन राज्य में ठंड का करीब 40 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। आर्कटिक से बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मिनेसोटा और कुछ अन्य जगहों पर तापमान -39 डिग्री दर्ज किया गया है।

भीषण ठंड के कारण मैसाचुसेट्स के दो बड़े शहरों बोस्टन और वॉर्सेस्टर में शुक्रवार को स्कूल बंद रहे। बोस्टन की मेयर मिशेल वू (Michelle Wu) ने रविवार को शहर में आपात स्थिति घोषित की है। एनडब्ल्यूएस के अलर्ट के शहर के निवासियों की मदद करने के लिए वार्मिंग केंद्र स्थापित किए गए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here