[ad_1]

अधिवक्ता विक्टोरिया गौरी
– फोटो : Social Media
विस्तार
मद्रास हाईकोर्ट की वकील लक्ष्मण चंद्र विक्टोरिया गौरी को जज बनाने को लेकर बवाल थमने को नाम नहीं ले रहा है। मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै खंडपीठ के 50 से अधिक वकील इस नियुक्ति का खुलकर विरोध कर रहे हैं। इनमें से 58 वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को पत्र लिखकर नाम वापस लेने पर फिर से विचार करने के लिए कहा है। सभी वकीलों ने पत्र में कहा है कि गौरी के नाम पर असहमति जताने के बावजूद उनका नाम कॉलेजियम द्वारा वापस लेने से इनकार कर दिया गया है।
विक्टोरिया गौरी का भाजपा से रह चुका कनेक्शन: वकील
वकीलों ने कहा कि विक्टोरिया गौरी की राजनीतिक पृष्ठभूमि है जिन्होंने राजनीतिक दलों के सदस्यों के रूप में भी काम किया है। वह भाजपा में काफी वक्त तक रही हैं। हालांकि, उन्होंने 2022 में भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था लेकिन उनके ट्विटर प्रोफाइल पर चौकीदार लिखा है।
[ad_2]
Source link