Home Sports WPL 2023 : ऑस्ट्रेलिया को 6 बार बनाया चैंपियन, अब गुजरात जायंट्स को खिताब दिलाएगी ये धाकड़ क्रिकेटर

WPL 2023 : ऑस्ट्रेलिया को 6 बार बनाया चैंपियन, अब गुजरात जायंट्स को खिताब दिलाएगी ये धाकड़ क्रिकेटर

0
WPL 2023 : ऑस्ट्रेलिया को 6 बार बनाया चैंपियन, अब गुजरात जायंट्स को खिताब दिलाएगी ये धाकड़ क्रिकेटर

[ad_1]

हाइलाइट्स

वीमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्‍शन अगले सप्‍ताह होने की उम्‍मीद है
मार्च में होंगे लीग के मुकाबले, तैयारियों में जुट गई हैं टीमें

नई दिल्‍ली. बीसीसीआई (BCCI) ने बीती जनवरी को वीमेंस प्रीमियर लीग की 5 टीमों की नीलामी की थी. ऑक्शन में अदाणी स्पोर्ट्सलाइन ने 1289 करोड़ रुपये में अहमदाबाद फ्रेंजाइजी खरीदी. मार्च में होने वाले टूर्नामेंट को देखते हुए टीम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. अहमदाबाद फ्रेंजाइजी की टीम गुजरात जायंट्स ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व सलामी बैटर रेचल हेंस को टीम का हेड कोच नियुक्‍त किया है. भारत की अंडर-19 टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली नूशीन अल खादिर को गेंदबाजी कोच बनाया गया है. वहीं, सीनियर महिला टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे बैटिंग कोच की भूमिका में होंगे.

अहमदाबाद फ्रेंचाइजी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रेचल हेंस, नूशीन अल खादिर और तुषार अरोठे टीम के प्रदर्शन को आगे की तरफ ले जाएंगे. इन लोगों ने न सिर्फ अपने काम में एक पैमाना तय किया है बल्कि इन लोगों की कहानी भी टीम के लिए प्ररेणादायी साबित होगी.

रेचल हेंस 2017 से 2022 तक ऑस्ट्रेलियाई टीम की उप कप्तान रही हैं. उनकी मौजूदगी वाली टीम ने कुल 6 वर्ल्‍ड कप खिताब जीते हैं. रेचल ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा दिया था. भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को गुजरात जायंट्स पहले ही टीम का सलाहकार नियुक्‍त कर चुकी है.

Team India क्या Asia Cup कप के लिए करेगी पाकिस्तान का दौरा? फैसला आज

VIDEO: ‘बेरहम’ कायरन पोलार्ड… आंद्रे रसेल को दिखाए दिन में तारे .. मुंह छुपाता नजर आया साथी खिलाड़ी

टूर्नामेंट की सबसे महंगी टीम

बीसीसीआई को वीमेंस प्रीमियर लीग की 5 टीमों की नीलामी से 4669.99 करोड़ रुपये मिले थे. गुजरात जायंट्स टूर्नामेंट की सबसे महंगी (1289 करोड़) टीम है. ऑक्‍शन में मुंबई इंडियंस 912.99 करोड़ रुपये में मुंबई, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 901 करोड़ रुपये में बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स ने 810 करोड़ रुपये में दिल्ली और कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स ने 757 करोड़ रुपये में लखनऊ टीम खरीदी थी. बीसीसीआई ने वीमेंस प्रीमियर लीग के मीडिया अधिकार 951 करोड़ रुपये में बेचे थे.

Tags: BCCI, Indian Womens Cricket, Women cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here